चंदला क्षेत्र में बगैर मुंडेर के कुएं में मिला तेंदुए का शव
चंदला क्षेत्र में बगैर मुंडेर के कुएं में मिला तेंदुए का शव
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वन विभाग को अभी सूचना नहीं, डूबने से मौत की आशंका
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के चंदला क्षेत्र में बसिया और मन्नी का पुरवा के बीच स्थित एक बगैर मुंडेर वाले कुएं में तेंदुए का शव मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो स्थानीय लोगों और कुछ पत्रकारों द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।
वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि तेंदुए का शव कुएं में तैर रहा है और यह लगभग दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास घनी झाडिय़ां और कुएं में मुरझाए होने के कारण तेंदुआ शिकार या पानी पीने के दौरान कुएं में गिर गया होगा। गिरने के बाद वह बाहर नहीं निकल सका और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
हालांकि अभी तक वन विभाग के अधिकारियों को इस घटना की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। स्थानीय निवासियों ने मौके पर पहुंचकर वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया, लेकिन वन विभाग की टीम अभी तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची है। ऐसे में शव की पोस्टमार्टम और मौत के सटीक कारण की जांच अभी बाकी है।

केरल विधानसभा चुनाव: पीनाराई विजयन ने विपक्ष पर साधा तीखा हमला
बेमौसम बारिश और आंधी ने मचाई तबाही
महाराजा छत्रसाल शौर्य पीठ पर गूंजा बुंदेलखंड केसरी का शौर्य
श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: आस्था, शक्ति और भक्ति का विराट संगम
ईद की नमाज के साथ दिया गया अमन-चैन का संदेश
चंदला क्षेत्र में बगैर मुंडेर के कुएं में मिला तेंदुए का शव
आईजी हिमानी खन्ना ने किया नए पुलिस कंट्रोल रूम का शुभारंभ
छतरपुर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं संग बूंदाबांदी
चौक बाजार में सजा राम दरबार, आरती में उमड़ा जनसैलाब
गिरते रुपया पर कांग्रेस का निशाना, अमिताभ बच्चन को याद दिलाया 2013 का ट्वीट