चौक बाजार में सजा राम दरबार, आरती में उमड़ा जनसैलाब
चौक बाजार में सजा राम दरबार, आरती में उमड़ा जनसैलाब
छतरपुर। शहर के चौक बाजार स्थित श्री राम दरबार सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य राम दरबार की स्थापना की गई है। प्रतिदिन रात 8 बजे आयोजित होने वाली आरती में हजारों श्रद्धालु पहुंचकर भगवान श्रीराम की आराधना कर रहे हैं। रामनवमी तक यह दरबार श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बना रहेगा, जहां लगातार धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।
समिति के सदस्य चौबे चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की परंपरा अनुसार इस बार भी राम दरबार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 23 मार्च सोमवार को दोपहर 2 बजे से आयोजित होगा, जिसमें समिति के सदस्य सहित आम नागरिक भी स्वेच्छा से रक्तदान कर सकेंगे।
न्यूज़ सोर्स : Mail

केरल विधानसभा चुनाव: पीनाराई विजयन ने विपक्ष पर साधा तीखा हमला
बेमौसम बारिश और आंधी ने मचाई तबाही
महाराजा छत्रसाल शौर्य पीठ पर गूंजा बुंदेलखंड केसरी का शौर्य
श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: आस्था, शक्ति और भक्ति का विराट संगम
ईद की नमाज के साथ दिया गया अमन-चैन का संदेश
चंदला क्षेत्र में बगैर मुंडेर के कुएं में मिला तेंदुए का शव
आईजी हिमानी खन्ना ने किया नए पुलिस कंट्रोल रूम का शुभारंभ
छतरपुर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं संग बूंदाबांदी
चौक बाजार में सजा राम दरबार, आरती में उमड़ा जनसैलाब
गिरते रुपया पर कांग्रेस का निशाना, अमिताभ बच्चन को याद दिलाया 2013 का ट्वीट