बेमौसम बारिश और आंधी ने मचाई तबाही
बेमौसम बारिश और आंधी ने मचाई तबाही
खड़ी और कटी फसलें बिछीं, गेहूं को सबसे ज्यादा नुकसान
छतरपुर। शुक्रवार की देर शाम छतरपुर जिले में आई तेज बारिश और आंधी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। जिले भर में खड़ी फसलें और खेतों में कटकर रखी गई फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कई जगहों पर फसलें खेत में बिछ गईं जबकि कटी हुई फसलें भीगकर खराब होने लगी हैं। किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश ने उनकी उम्मीदों पर करारा प्रहार किया है।
किसान विकास मिश्रा ने बताया कि अभी फसलों को घर लाने का समय चल रहा था। जिन किसानों की फसलें पककर खेतों में खड़ी थीं, वे बारिश और आंधी के कारण ढेर हो गईं। जिनकी फसलें कटकर खेत में रखी हुई थीं, वे भी पूरी तरह भीग गईं। इस बार फसल अच्छी होने की काफी उम्मीद थी लेकिन बीते रोज की बारिश ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। किसानों का अनुमान है कि इस नुकसान से उनकी फसल में 20 से 30 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है।
सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की फसल को हुआ है। कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी खबरें आई हैं जिससे फसलों की स्थिति और भी खराब हो गई है। बेमौसम बारिश को किसान अपनी मेहनत के लिए बहुत हानिकारक बता रहे हैं। अभी तक ज्यादातर किसान फसल कटाई और मड़ाई के काम में लगे हुए थे लेकिन इस अचानक मौसम ने उनकी सारी तैयारियों पर ग्रहण लगा दिया। किसान अब प्रशासन से फसल बीमा और मुआवजे की मांग कर रहे हैं ताकि इस नुकसान से कुछ राहत मिल सके।

जस्टिस नागरत्ना ने न्यायिक सुधार पर रखा महत्वपूर्ण सुझाव
केरल विधानसभा चुनाव: पीनाराई विजयन ने विपक्ष पर साधा तीखा हमला
बेमौसम बारिश और आंधी ने मचाई तबाही
महाराजा छत्रसाल शौर्य पीठ पर गूंजा बुंदेलखंड केसरी का शौर्य
श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: आस्था, शक्ति और भक्ति का विराट संगम
ईद की नमाज के साथ दिया गया अमन-चैन का संदेश
चंदला क्षेत्र में बगैर मुंडेर के कुएं में मिला तेंदुए का शव
आईजी हिमानी खन्ना ने किया नए पुलिस कंट्रोल रूम का शुभारंभ
छतरपुर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं संग बूंदाबांदी
चौक बाजार में सजा राम दरबार, आरती में उमड़ा जनसैलाब