छतरपुर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं संग बूंदाबांदी
छतरपुर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं संग बूंदाबांदी
भीषण गर्मी के बाद रात में अचानक बारिश, किसान चिंतित; प्रदेश के 34 जिलों में अलर्ट
छतरपुर। गुरुवार रात शहर में मौसम ने अचानक करवट ली और लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिनभर भीषण गर्मी से परेशान रहने के बाद शाम होते-होते आसमान में बिजली चमकने लगी। इसके साथ ही तेज हवाओं का दौर शुरू हुआ और हल्की बूंदाबांदी हुई। रात के इस मौसम परिवर्तन के कारण शुक्रवार सुबह ठंडक महसूस की गई, हालांकि दोपहर में तेज धूप निकलने से गर्मी फिर बढ़ गई। इस अचानक बदलाव से आमजन के साथ-साथ किसान भी चिंतित नजर आ रहे हैं।
पूरे मध्य प्रदेश में मौसम ने उग्र रूप धारण कर लिया है। बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 34 जिलों में अलर्ट जारी किया है। सिवनी, मंडला, बालाघाट, दतिया, निवाड़ी और टीकमगढ़ सहित कई जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है, जिससे फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। राजधानी भोपाल में भी तेज बारिश दर्ज की गई।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हवाओं की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 22 मार्च के बाद मौसम सामान्य होने और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है। फिलहाल लोगों को सतर्क रहने तथा खुले में निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

केरल विधानसभा चुनाव: पीनाराई विजयन ने विपक्ष पर साधा तीखा हमला
बेमौसम बारिश और आंधी ने मचाई तबाही
महाराजा छत्रसाल शौर्य पीठ पर गूंजा बुंदेलखंड केसरी का शौर्य
श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: आस्था, शक्ति और भक्ति का विराट संगम
ईद की नमाज के साथ दिया गया अमन-चैन का संदेश
चंदला क्षेत्र में बगैर मुंडेर के कुएं में मिला तेंदुए का शव
आईजी हिमानी खन्ना ने किया नए पुलिस कंट्रोल रूम का शुभारंभ
छतरपुर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं संग बूंदाबांदी
चौक बाजार में सजा राम दरबार, आरती में उमड़ा जनसैलाब
गिरते रुपया पर कांग्रेस का निशाना, अमिताभ बच्चन को याद दिलाया 2013 का ट्वीट