पिता की डांट से नाराज किशोर ने की आत्महत्या
सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर जिले के देवबंद में एक 13 वर्षीय लड़के ने पिता की डांट से तंग आकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी सहारनपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक ने दी। उन्होंने बताया कि कक्षा 5 का छात्र उमर सराय पीरजादगान मोहल्ले में किराने की दुकान चलाने वाले शमशेर का बेटा था। शनिवार को शमशेर ने उमर से दुकान के लिए कुछ सामान लाने को कहा था। उमर ने उन्हें मना कर दिया। जिसके बाद शमशेर ने उसे डांट दिया। इससे आहत होकर उमर अपने घर की ऊपरी मंजिल पर स्थित रसोई में गया और दरवाजे के ऊपर लगी ग्रिल से दुपट्टे से फांसी लगा ली।
उसके परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई जब वह काफी देर तक नहीं दिखा। फिर परिजन उसकी तलाश करने लगे तो उसका शव रसोई के दरवाजे में लगी ग्रिल में लटकता मिला। बेटे को ग्रिल से लटकते देख घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि उमर थोड़ा गुस्सैल था। इससे पहले भी कई बार डांटने पर वह कुछ कुछ दिनों के लिए बोलना छोड़ देता था। परिजनों को कभी ऐसा नहीं लगा कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। सूचना लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। जिसके बाद उसने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
305 दामादों के स्वागत के लिए जनकपुर बना बागेश्वर धाम
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
जिला पंचायत सीईओ के पिता ने नवजातों को भेंट किए कपड़े, प्रसूता वार्ड में बांटी खुशियां
कलेक्टर से मिलने पहुंचे केन-बेतवा परियोजना के विस्थापितों की आवाज उठाने वाले अमित भटनागर
राजनगर थाने में आरोपी ने लगाई फांसी, अस्पताल ले जाते समय मौत
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी