जिला पंचायत सीईओ के पिता ने नवजातों को भेंट किए कपड़े, प्रसूता वार्ड में बांटी खुशियां
जिला पंचायत सीईओ के पिता ने नवजातों को भेंट किए कपड़े, प्रसूता वार्ड में बांटी खुशियां
छतरपुर। जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड में आज मानवीय संवेदनाओं की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई। जिला पंचायत सीईओ नम: शिवाय अरजरिया के पिता रमेश चंद्र अरजरिया ने अस्पताल पहुंचकर उस दिन जन्म लेने वाले सभी नवजात शिशुओं को नए कपड़े भेंट किए।
इस नेक पहल का उद्देश्य नए मेहमानों का हार्दिक स्वागत करना और उनके परिवारों की खुशियों में शामिल होना था। इस अवसर पर डॉ. नीरज द्विवेदी सहित अस्पताल का समस्त चिकित्सा एवं पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा। नवजातों के परिजनों ने इस सहृदयता की खुले दिल से सराहना की और इसे समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश बताया। रमेश चंद्र अरजरिया के इस कार्य ने न केवल जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी, बल्कि जिला अस्पताल के वातावरण को भी आत्मीयता और स्नेह से भर दिया।

अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- बंगाल से खत्म होगा ममता का गिरोह
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में वार्ड अध्यक्षों की सूची पर बवाल, PCC ने तुरंत किया खारिज
Mumbai Indians के साथ 15 साल पूरे, हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा को दी खास बधाई
रवि बिश्नोई ने किया बड़ा कारनामा, विराट कोहली के खिलाफ 1089 दिन बाद हुआ ऐसा
ईरान पर ट्रंप का तीखा बयान, शांति वार्ता से पहले दी सख्त चेतावनी
अरुण साव का ममता सरकार पर हमला, बोले- घुसपैठियों को मिल रहा संरक्षण
संसद परिसर में पीएम मोदी और राहुल गांधी की मुलाकात, हाथ मिलाकर हुई लंबी बातचीत