कलेक्टर से मिलने पहुंचे केन-बेतवा परियोजना के विस्थापितों की आवाज उठाने वाले अमित भटनागर
कलेक्टर से मिलने पहुंचे केन-बेतवा परियोजना के विस्थापितों की आवाज उठाने वाले अमित भटनागर
छतरपुर। केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर ने शनिवार को कलेक्टर पार्थ जैसवाल से मुलाकात की। अमित भटनागर ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर परियोजना से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
अमित भटनागर ने खास तौर पर आंदोलन के दौरान महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज और घायल महिलाओं के उचित उपचार व न्याय के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों से ग्राम सभाओं की सहमति, पारदर्शिता और कानून के पालन को लेकर प्रशासन को बार-बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के बावजूद प्रशासन ने बल प्रयोग किया, जिससे कई महिलाएं घायल हो गईं।
कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी स्तर पर दोष सिद्ध होता है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि परियोजना से जुड़े सभी कार्य कानून के दायरे में और पूरी पारदर्शिता के साथ किए जाएंगे। प्रभावित आदिवासियों और परिवारों के विस्थापन के मामले में संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाया जाएगा।
अमित भटनागर ने प्रतिक्रिया में कहा कि यदि प्रशासन अपने दिए गए आश्वासनों को जमीन पर उतारता है और मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करता है तो आंदोलनकारी सहयोग करने को तैयार हैं। लेकिन यदि मांगों की अनदेखी की गई तो लोकतांत्रिक तरीके से दोबारा आंदोलन और प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
305 दामादों के स्वागत के लिए जनकपुर बना बागेश्वर धाम
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
जिला पंचायत सीईओ के पिता ने नवजातों को भेंट किए कपड़े, प्रसूता वार्ड में बांटी खुशियां
कलेक्टर से मिलने पहुंचे केन-बेतवा परियोजना के विस्थापितों की आवाज उठाने वाले अमित भटनागर
राजनगर थाने में आरोपी ने लगाई फांसी, अस्पताल ले जाते समय मौत
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित