सिरफिरे आशिक ने महिला की चाकू मारकर की हत्या
कर्नाटक में एक बार फिर एक सिरफिरे आशिक ने प्यार का प्रस्ताव ठुकराने पर महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में ही यह हुबली में ऐसी दूसरी घटना है। बीते दिनों हुबली में कांग्रेस पार्षद की बेटी की भी सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले पर राज्य की राजनीति गरमा गई थी और भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे।हुबली के बेंदीगेरी पुलिस स्टेशन इलाके में वीरापुर ओनी इलाके में 23 वर्षीय विश्व उर्फ गिरीश सावंत ने अंजलि अंबीगेरा की चाकू मारकर कर दी। गिरीश, अंजलि का परिचित था और बुधवार को सुबह करीब छह बजे वह अंजलि के घर पहुंचा। दरवाजा खटखटाने पर अंजलि ने ही दरवाजा खोला। जैसे ही अंजलि ने दरवाजा खोला, तभी गिरीश ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक अंजलि ने आरोपी गिरीश के प्यार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था और इसी बात से नाराज होकर उसने अंजलि की हत्या कर दी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
305 दामादों के स्वागत के लिए जनकपुर बना बागेश्वर धाम
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
जिला पंचायत सीईओ के पिता ने नवजातों को भेंट किए कपड़े, प्रसूता वार्ड में बांटी खुशियां
कलेक्टर से मिलने पहुंचे केन-बेतवा परियोजना के विस्थापितों की आवाज उठाने वाले अमित भटनागर
राजनगर थाने में आरोपी ने लगाई फांसी, अस्पताल ले जाते समय मौत
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी