ईशानगर क्षेत्र में बालू माफियाओं का आतंक
ईशानगर क्षेत्र में बालू माफियाओं का आतंक
एक ही परिवार के 9 लोगों पर लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, तीन महिलाएं समेत कई घायल
छतरपुर। ईशानगर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव अंतर्गत हरपुरा में अवैध बालू उत्खनन को लेकर मचा विवाद अब खूनी झड़प में बदल गया है। बालू माफियाओं के एक गुट ने एक ही परिवार के नौ सदस्यों पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से बेरहम हमला कर दिया, जिसमें तीन महिलाओं सहित एक बुजुर्ग और पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग खुले आम माफियाओं के आतंक से त्रस्त नजर आ रहे हैं।
घायलों में 65 वर्षीय बुजुर्ग राजाराम यादव, 50 वर्षीय रामकली यादव, 30 वर्षीय केशकली यादव, 36 वर्षीय ऊषा यादव, 30 वर्षीय मुकेश यादव, 38 वर्षीय पप्पू यादव, 31 वर्षीय बृजेश यादव, 27 वर्षीय नीलेश यादव और 35 वर्षीय रग्घू यादव शामिल हैं। सभी हरपुरा गांव के निवासी हैं और एक ही परिवार से संबंधित हैं। पीडि़त परिवार के अनुसार, मथथू, धूराम, रघुराज, नन्ना, सत्तू, हीरा, राजू सहित एक दर्जन से अधिक लोगों ने पूर्व नियोजित तरीके से एकजुट होकर हमला किया। हमलावरों ने लाठियां, डंडे और कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया, जिससे सभी लोग लहूलुहान हो गए।
घटना के बाद घायलों को तत्काल निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गांववासियों का कहना है कि अवैध बालू खनन के विरोध में परिवार ने आवाज उठाई थी, जिससे नाराज माफिया गुट ने बदला लेने के लिए यह हमला किया। इस वारदात ने स्थानीय स्तर पर बालू माफियाओं के बढ़ते दबदबे को एक बार फिर उजागर कर दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। ईशानगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

ईशानगर क्षेत्र में बालू माफियाओं का आतंक
जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ती भीड़ डॉ. मनोज चौधरी ने बाहर बैठकर किया इलाज
छतरपुर में रामनवमी शोभायात्रा को भव्य बनाने की तैयारी, इस बार नहीं बजेगा डीजे
जिपं सीईओ की सख्ती: स्कूलों में लापरवाही पर एक प्रधानाध्यापक निलंबित, दूसरे के खिलाफ प्रस्ताव
छतरपुर में मार्च में ही 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, डायरिया-जुकाम के मरीज बढ़े
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (11 मार्च 2026)