छतरपुर में रामनवमी शोभायात्रा को भव्य बनाने की तैयारी, इस बार नहीं बजेगा डीजे
छतरपुर में रामनवमी शोभायात्रा को भव्य बनाने की तैयारी, इस बार नहीं बजेगा डीजे
छतरपुर। शहर के प्रसिद्ध लड्डू गोपाल मंदिर में श्री राम सेवा समिति ने आगामी रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान पत्रकारों से यात्रा को और अधिक भव्य बनाने के लिए सुझाव लिए गए तथा समिति द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें प्रमुख रूप से डीजे का उपयोग न करने का फैसला शामिल है।
कार्यक्रम प्रभारी पंकज पहारिया ने बताया कि महाराष्ट्र में गणपति महोत्सव की यात्रा, कोलकाता में दुर्गा माता की यात्रा तथा जगन्नाथ पुरी की रथ यात्रा की तरह छतरपुर की रामनवमी शोभायात्रा भी बुंदेलखंड की समृद्ध संस्कृति को समेटे हुए भव्य रूप में निकलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह यात्रा इतनी दिव्य और आकर्षक होगी कि लोग इसे देखकर चकित रह जाएंगे। मातृशक्ति का योगदान भी इस शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर रहेगा। यात्रा में पारंपरिक वाद्य यंत्र जैसे ढोल, नगाड़े, दलदल घोड़ी आदि के साथ बुंदेलखंड की सांस्कृतिक झलकियां स्पष्ट रूप से दिखाई देंगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे श्री राम सेवा समिति से जुड़ें और इसे अपना व्यक्तिगत कार्य मानकर शोभायात्रा को भव्य एवं दिव्य बनाने में सहयोग करें।
मीडिया प्रभारी अभिलेख खरे ने बताया कि श्री रामनवमी की शोभायात्रा शहर का एक विशाल एवं भव्य धार्मिक आयोजन है। इसमें बुजुर्गों सहित सभी वर्ग के लोग शामिल होते हैं, इसलिए उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए डीजे की तेज ध्वनि से होने वाली परेशानी को रोकने का निर्णय लिया गया है।
संयोजक राकेश तिवारी ने जानकारी दी कि पिछले 20 वर्षों से यह रामनवमी शोभायात्रा निरंतर निकाली जा रही है। पिछले कुछ वर्षों में बुजुर्ग श्रद्धालुओं की ओर से डीजे की तेज आवाज के कारण होने वाली असुविधा की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को देखते हुए समिति ने इस बार सर्वसम्मति से डीजे का उपयोग पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया है। यात्रा अब पारंपरिक संगीत और भक्ति भजनों के साथ अधिक शांतिपूर्ण एवं संस्कृति से ओतप्रोत रूप में शोभायात्रा निकलेगी।

ईशानगर क्षेत्र में बालू माफियाओं का आतंक
जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ती भीड़ डॉ. मनोज चौधरी ने बाहर बैठकर किया इलाज
छतरपुर में रामनवमी शोभायात्रा को भव्य बनाने की तैयारी, इस बार नहीं बजेगा डीजे
जिपं सीईओ की सख्ती: स्कूलों में लापरवाही पर एक प्रधानाध्यापक निलंबित, दूसरे के खिलाफ प्रस्ताव
छतरपुर में मार्च में ही 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, डायरिया-जुकाम के मरीज बढ़े
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (11 मार्च 2026)