जीएफसी और वॉटर प्लस सर्वे की तैयारियों के लिए हुआ प्रशिक्षण
रायपुर। रायपुर नगर निगम मुख्यालय के सभा कक्ष में शनिवार को गार्बेज फ्री सिटी (जीएफसी) और वॉटर प्लस सर्वे संबंधी तैयारियों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। निगम कमिश्नर के निर्देशानुसार सभी जोन के स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी, जोनल नोडल अधिकारी, जोनल स्वास्थ्य अधिकारियों और सहायक नोडल अधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। आगामी कुछ दिनों में दिल्ली से आई टीम जीएफसी और वॉटर प्लस सर्टिफिकेट के लिए रायपुर का सर्वे करेगी। गौरतलब है कि जीएफसी में रायपुर को बीते वर्ष 5-स्टार रेटिंग प्राप्त है। इस वर्ष रायुपर ने 7-स्टार रेटिंग सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया है। इसी रेटिंग के लिए सर्वे टीम विभिन्न मापदंडों पर शहर का आंकलन करेगी। प्रशिक्षण में इससे संबंधित आकांक्षी संकेतक, मापदंडों और तैयारियों के बारे में बताया गया। निगम के स्वच्छ भारत मिशन के कार्यपालन अभियंता रघुमणी प्रधान ने कहा कि स्वच्छता सर्वे के दौरान निगम की पूरी टीम ने बड़ी मेहनत और तत्परता से कार्य किया है। अब इन दो सर्वे के लिए भी निगम की टीम ने कमर कस ली है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जोन और वार्ड आपसी समन्वय, सहयोग और साझेदारी से इन दोनों सर्वे के लिए कार्य करें। स्वच्छ भारत मिशन के सहायक अभियंता योगेश कुमार कडु ने सर्वे से संबंधित विभिन्न तकनीकी और व्यवहारिक पहलुओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि शहर में सर्वे के मापदंडों के अनुसार दर्शनीय स्वच्छता के साथ नालों की सफाई, हरियाली, शौचालय और स्ट्रीट लाइट आदि सुव्यवस्थित हो। इस सर्वे में रहवासी और छुग्गी क्षेत्रों की सफाई का भी आंकलन किया जाएगा। प्रशिक्षण में कंसल्टेंट और विषय विशेषज्ञ प्रमीत चोपड़ा ने दोनों सर्वे के विभिन्न मापदंडों के बारे में पीपीटी के माध्यम से विस्तार से समझाया।

मार्च में पहली बार छत्तीसगढ़ में दिखी दिसंबर-जनवरी जैसी धुंध, तेजी से बढ़ते तापमान के बीच बदलाव
ऑस्कर में भारत का रिकॉर्ड: अब तक इन कलाकारों ने जीती ‘द गोल्डन बॉय’ ट्रॉफी
अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फैंस को बड़ा सरप्राइज, फिल्म ‘AA22xA6’ का टीजर होगा लॉन्च
‘द केरल स्टोरी 2’ की मंगलवार को बढ़ी कमाई, ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल
मां की पुण्यतिथि पर अभिनेता राजकुमार राव हुए भावुक, बोले– आपकी कमी हर रोज महसूस होती है
एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया
मैहर NH-30 पर बड़ा हादसा टला, चिंगारी से धधकी बस मिनटों में जलकर खाक
पलाश मुछाल की फिल्म में इस टीवी एक्टर की एंट्री, स्मृति मंधाना से शादी टूटने को लेकर चर्चा में रहे निर्देशक