यूपी में पेट्रोल पंप पर ईंधन खरीदने के बदल गए नियम
यूपी में अब हर किसी के लिए पेट्रोल और डीजल खरीदना संभव नहीं होगा. यहां 18 साल से कम उम्र के स्टूडेंट्स को पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा. योगी सरकार ने इसे लेकर बड़ा फैसला किया है. ताकि प्रदेश में नाबालिगों को ड्राइविंग करने से रोका जा सके. इससे प्रदेश के लाखों युवाओं को झटका लग सकता है. माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग को सरकार ने ये आदेश दे दिया है.
फॉर्म भरकर देंगे अभिभावक
माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग को मिले आदेश के मुताबिक, यूपी के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अभिभावकों से एक फॉर्म भरवाया जाएगा. इसमें अभिभावक यह सुनिश्चित करके देंगे कि उनके नाबालिग बच्चे व्हीकल ड्राइव नहीं करेंगे और न ही वे उन्हें व्हीकल ड्राइव करने की अनुमति देंगे. यह एक तरह से शपथ पत्र होगा. इसे भरकर देना सभी के लिए अनिवार्य होगा.
पेट्रोल पंप से निगरानी
ये नियम प्रदेश में 18 साल से कम उम्र के सभी स्टूडेंट्स को दोपहिया या चार पहिया वाहन चलाने पर रोक लगाने के लिए लागू किया गया है. सरकार ने बताया है कि बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए ही यह फैसला लिया गया है. इसलिए यह निर्देश दिया गया है कि अब 1 जुलाई से प्रदेश के किसी भी पेट्रोल पंप पर नाबालिग को डीजल या पेट्रोल नहीं दिया जाएगा. साथ ही इसकी निगरानी पेट्रोल पंप से होती रहेगी और नोटिस भी चस्पा होगा.
सुरक्षा के लिए उठाए कदम
सूत्रों की मानें तो 18 साल से कम उम्र के स्टूडेंट्स ट्रैफिक नियमों का लगातार उल्लंघन कर रहे हैं. बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाते हैं. हादसे होते हैं और पुलिस नाबालिग होने की वजह से उन पर ज्यादा कार्रवाई नहीं कर पाती. इसी वजह से सरकार की ओर से 6 जून को सभी विभागों की एक बैठक बुलाई गई थी. इसमें विचार विमर्श करके फैसला लिया गया कि नाबालिगों के लिए पेट्रोल-डीजल बैन किया जाएगा. नाबालिगों को ड्राइविंग करने से रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान की अहम कड़ी परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी होंगे. खाद्य एवं रसद विभाग और जिला पूर्ति अधिकारी सुनिश्चित कराएंगे कि पेट्रोल पंपों पर नाबालिगों को पेट्रोल-डीजल न मिले.

वैलेंटाइन डे पर 'प्रेम' की सबसे सुंदर तस्वीर: अपनी खुशियों के बीच 14 बेटियों का #कन्यादान
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा