इंदौर में आधी रात को पब में छापा,शराब के नशे में मिले युवक-युवतियां
इंदौर । लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगाने के बाद सड़कों पर तो पुलिस की सख्ती नजर आने लगी हैै, लेकिन शहर के पब और बारों नियमों को ताक पर रखकर शराब पिलाई जा रही है। रविवार रात दो बजे कनाडि़या क्षेत्र के एसीपी ने एक पब में छापा मारा। छापे की भनक न लगे, इसलिए थाने का स्टाॅफ ले जाने के बजाए रिर्जव बल के साथ वे पब पहुंचे। वहां पार्टी चल रही थी अर 80 से ज्यादा युवक-युवतियां शराब के नशे में झूम रहे थे। पुलिस बल के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। पब में मिले युवक-युवतियों को तो समझा कर घरों के लिए रवाना कर दिया, लेकिन मौका देखकर पब संचालक और मैैनेजर भी पिछले दरवाजे से निकल गए। पुलिस अफसरों को सूचना मिल रही थी कि बिचौली मर्दाना क्षेत्र के मिस्टर स्कल बार एंड पब में देर रात तक पार्टियां होती है। अासपास के लोग शिकायत भी करते है, लेकिन कनाडि़या थाने की तरफ से कभी एक्शन नहीं लिया गया।
इसके बाद एसीपी कृष्णलाल चंदानी कनाडि़या थाने के पुलिस जवानों के बजाए रिर्जव बल के साथ पब पर दबिश देने पहुंचे। वहां मिले युवक-युवतियों के नाम पते और फोन नंबर नोट किए गए और उन्हें रवाना किया गया। पुलिस अफसर पब संचालक भूपेंद्र रघुवंशी, मैैनेजर धर्मेंद्र उज्जैनी को तलाश रहे है। वे दोनो पिछले रास्ते से भाग गए। पुलिस ने संचालक की कार को जप्त कर लिया। पब मेें बार संचालक का गनमैन भी मौजूद था। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को आरोपी बनाया हैै।आसपास केे लोगों ने बताया कि पब मेें रोज देर रात तक पार्टियां होती रहती है और काफी शोर होता है।

हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
खजुराहो के रेस्टोरेंट में हिंदू नाबालिग के साथ मिला मुस्लिम युवक, आक्रोशित भीड़ ने अर्धनग्न कर निकाला जुलूस
मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
कलेक्टर ने जनसुनवाई में पहुंचे 3 आवेदकों की पेंशन तत्काल स्वीकृत कराई