कलेक्टर ने जनसुनवाई में पहुंचे 3 आवेदकों की पेंशन तत्काल स्वीकृत कराई
तत्काल निराकरण का उदाहरण बनी जनसुनवाई
पेंशन स्वीकृति से वृद्धजन के चेहरे पर आई मुस्कान
कलेक्टर ने जनसुनवाई में पहुंचे 3 आवेदकों की पेंशन तत्काल स्वीकृत कराई
छतरपुर। जिला स्तरीय जनसुनवाई बनी तत्काल निराकरण का उदाहरण। कलेक्टर पार्थ जैसवाल मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में चल रही जिला स्तरीय जनसुनवाई में आए तीन आवेदकों की तत्काल पेंशन स्वीकृति के निर्देश दिए। जिसके पालन में अधिकारियों द्वारा तीनों वृद्धजन की पेंशन स्वीकृत की गई।
जिसमें आवेदक छन्नू साहू उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत बरद्वाहा, दंपत्ति मदन मोहन सोनी उम्र 76 वर्ष एवं सावित्री सोनी उम्र 68 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 11 कछयाना मोहल्ला छतरपुर शामिल हैं।
तत्काल पेंशन स्वीकृति आदेश प्राप्त कर आवेदकों के चेहरे पर मुस्कान आई और खुशी से उनकी आँखें नम हो गई। जिसके लिए उन्होंने कलेक्टर श्री जैसवाल का धन्यवाद ज्ञापित किया।
जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत सीईओ नम: शिवाय अरजरिया, एडीएम मिलिंद नागदेवे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

लुधियाना के 9 पर्यटकों की मौत, स्टीमर पलटने से हुआ दर्दनाक हादसा
NASA Artemis I Mission सफल: चंद्रमा की परिक्रमा कर पृथ्वी पर सुरक्षित लौटा यान
बोरवेल से नहीं बच सके भागीरथ, CM मोहन यादव ने परिजनों को 4 लाख की मदद दी
एमपी में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, आज से 5–6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा
हर महीने 3000 रुपए और 6 महीने में UCC: बंगाल के लिए बीजेपी का बड़ा प्लान
यहां हर साल साक्षात् मनुष्य रूप में दर्शन देते हैं महादेव, रौद्र और शांत ऊर्जा दोनों की होती है पूजा