किसानों के लिए खुशी का दिन, पीएम मोदी आज जारी करेंगे 18वीं किस्त
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पैसे किसानों के खाते में शनिवार को आएंगे। प्रत्यक्ष अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 9.4 करोड़ से अधिक किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिलेगा। पीएम मोदी महाराष्ट्र के वाशिम से योजना की 18वीं किस्त जारी करेंगे।
योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी। इसमें तीन बराबर किस्तों में भूमिधारक किसानों को हर साल छह हजार रुपये दिए जाते हैं। 18वीं किस्त के पैसे जारी होते ही इस योजना के तहत कुल 3.45 लाख करोड़ से अधिक राशि पात्र किसानों के खाते में चली जाएगी।
शिवराज सिंह चौहान ने कही ये बात
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के तहत नौ करोड़ तीन लाख किसानों के खातों में करीब 20 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे। नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए शिवराज चौहान ने कहा कि पिछले दस वर्षों में अब तक 11 करोड़ किसानों के खातों में तीन लाख करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए हैं।
सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा
केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि उन्होंने 18 जून को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिये सभी मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कृषि और किसान कल्याण मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद, वह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ किसानों के कल्याण से संबंधित हर महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा और काम कर रहे हैं।

पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…
धमकी के बाद कोर्ट परिसरों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट
लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से बलौदाबाजार जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
दो मुस्लिम चचेरी बहनों ने हिंदू चचेरे भाइयों से की शादी, वीडियो में एसपी से मांगी सुरक्षा
आवारा कुत्तों के मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, “कुत्तों के प्रभारी हैं” कैलाश विजयवर्गीय
बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस