फिल्म निर्माताओं को पसंद आ रहा प्रदेश का इंदौर शहर
इंदौर । प्रदेश का इंदौर शहर फिल्म निर्माताओं के मन को भाने लगा है। यही वजह है कि छोटी-बडी कई फिल्मों की शूटिंग शहर में हो रही है। इंदौर में वर्तमान में फिल्म खाटू श्याम जी की शूटिंग जारी है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले कलाकारों में से एक हैं दक्षिण की फिल्मों का जाना पहचाना नाम सुमन तलवार और वे शहर में आए हुए हैं। फिल्म की शूटिंग शहर के खाटू श्याम मंदिर में तो जारी है ही साथ ही विजय नगर, मालवा मिल मुक्तिधाम, स्वदेशी मिल परिसर आदि स्थानों पर भी की जा रही है। यह पहली फिल्म नहीं जिसके लिए बालीवुड को इंदौर रास आ रहा है। शहर की ओर बढ़ते रूझान के कारणों पर ध्यान दिया जाए तो इसकी एक बड़ी वजह शहर की बदली-बदली सूरत, ब्रांड की तरह उभरा शहर, बेहतर होता इंफ्रास्ट्रक्चर और स्थानीय कलाकारों का वक्त के साथ कदमताल मिलाते हुए कार्य करना भी है। शहर में अगर आलीशान इमारतें, पांच सितारा होटल और स्वच्छता है तो यहां प्राचीन इमारतें, पुराने मकान, तंग गलियां, चौड़े रास्ते भी हैं जो हर तरह की फिल्म और सीरियल के लिए माकूल साबित होते हैं। बालीवुड फिल्म इंडस्ट्री को शहर और यहां की लोकेशन के अलावा अब यहां के कलाकारों का कार्य, बोली और यहां की संस्कृति भी पसंद आने लगी है। तभी तो सीरियल, फिल्म या वेब सीरीज में इंदौरी अंदाज कई बार नजर आता है।बीते कुछ वर्षों में शहर में फिल्म की शूटिंग को लेकर रूझान बढ़ा है पर विगत 6-7 माह में यह देखा गया है कि शूटिंग शहर के आसपास की लोकेशन पर तो हो ही रही है, लेकिन शहर में भी हो रही है।

हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
खजुराहो के रेस्टोरेंट में हिंदू नाबालिग के साथ मिला मुस्लिम युवक, आक्रोशित भीड़ ने अर्धनग्न कर निकाला जुलूस
मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
कलेक्टर ने जनसुनवाई में पहुंचे 3 आवेदकों की पेंशन तत्काल स्वीकृत कराई