भोपाल  ।   प्रदेश सरकार ने गुरुवार को पांच आइपीएस अधिकारियों के दायित्व क्षेत्र में फेरबदल किया है। जबलपुर में पदस्थ सहायक पुलिस अधीक्षक शशांक को नगर पुलिस अधीक्षक जबलपुर की जिम्मेदारी दी गई है। सोनाक्षी सक्सेना सहायक पुलिस अधीक्षक इंदौर को सहायक पुलिस आयुक्त विजय नगर पदस्थ किया गया है। गृह विभाग ने इसके अलावा श‍ियाज केएम को सहायक पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के स्थान पर नगर पुलिस अधीक्षक लश्कर ग्वालियर, मोतिउर्र रहमान सहायक पुलिस आयुक्त आजाद नगर इंदौर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर पदस्थ किया है। वहीं, अभिषेक आनंद को नगर पुलिस अधीक्षक जावरा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन बनाया गया है।