इजराइल का शहरी इलाके में हमला, 73 नागरिकों की मौत, 100 से ज्यादा घायल
गाजा। उत्तरी गाजा के बेत लाहिया शहर में इजराइली हमले में कम से कम 73 फिलिस्तीनी नागरिक मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हो गए है, जबकि कई लापता हैं। मीडिया रिेपोर्ट के मुताबिक इजराइली हवाई हमलों ने एक बहुमंजिला इमारत को निशाना बनाया, जिससे आसपास के कई घरों को भी नुकसान पहुंचा। यह हमला एक भीड़भाड़ वाले रिहायशी इलाके में किया गया, जहां महिलाएं और बच्चे इसका शिकार बने।
हमले में इमारतें ढह गईं और मलबे के नीचे कई लोग दब गए। बेत लाहिया में स्थित अस्पताल के निदेशक ने कहा कि घायलों का इलाज करने के लिए जरुरी संसाधनों की कमी थी और मलबे में दबे कई लोगों को बचाया नहीं जा सका। उन्होंने इजराइली के इस हमले को नरसंहार और जातीय सफाए का युद्ध करार दिया है।
इस बीच, इजराइली डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने कहा कि हमास गाजा में हताहतों के आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहा है। आईडीएफ ने दावा किया कि वह हमास लड़कों को लक्ष्य बनाकर हमले कर रहे हैं और निर्दोष लोगों को नुकसान पहुंचाने से बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे घटना की जांच कर रहे हैं।
इजराइल द्वारा बेत लाहिया में स्थित इंडोनेशियाई अस्पताल पर भी बमबारी की गई।
इजराइली टैंक अस्पताल को घेरकर उसकी ऊपरी मंजिलों पर हमला कर रहे थे, जहां 40 से ज्यादा मरीज और कर्मचारी थे। इस हमले में अस्पताल की बिजली गुल हो गई और उसकी संरचना को गंभीर नुकसान पहुंचा है। यह हमला एक ऐसे समय में हुआ है जब गाजा पट्टी में हिंसा और मानवीय संकट गहराया हुआ है और फिलिस्तीनी नागरिकों के लिए बचाव की कोशिशें और चिकित्सा सहायता की जरूरत बढ़ गई है।

नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 ट्रेनें 3 दिन तक रद्द, यात्रियों को अलर्ट
हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत
जस्टिस Surya Kant ने भूटानी न्यायपालिका में तकनीकी सुधार की दी सलाह
Arjun Tendulkar ने रचाई शादी, Mumbai में Sania Chandok संग लिए सात फेरे
उज्जैन की कांता गोयल ने मां की ममता से संवार दिए 100 बच्चों के सपने
दक्षिण एशिया में टकराव बढ़ा, बमबारी का तेल-गैस आपूर्ति पर क्या असर?
मध्य प्रदेश में वन मंजूरी में देरी से 48 सड़क परियोजनाएं अटकीं, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा