बिग बॉस ओटीटी 3 का धमाकेदार होगा पहला वीकेंड का वार
विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 को ऑन एयर हुए एक हफ्ता से ज्यादा का समय हो गया है। अब शनिवार को इस शो का पहला वीकेंड का वार आने वाला है, जिसमें होस्ट अनिल कपूर कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए दिखाई देने वाले हैं।
बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड प्रीमियर के बाद यह पहला मौका होगा, जब एक्टर फिर से घर वालों से मिलने वाले हैं। ऐसे में देखना होगा कि वह इस बार किस-किस मुद्दे पर कंटेस्टेंट से बात करते हैं और किसे उनकी डांट सुनने को मिलने वाली है। इसके साथ ही इस बार शो में कई गेस्ट भी आने वाले हैं।
शो का हिस्सा बनेंगे ये स्टार
बिग बॉस ओटीटी के सीजन 3 के पहले वीकेंड का वार एपिसोड में अनिल कपूर के साथ स्टेज पर कई दूसरे स्टार्स भी नजर आने वाले हैं। दरअसल, बिग बॉस के फैन पेज बिग बॉस तक की खबर के अनुसार, इस बार रैपर रफ्तार, राघव जुयाल और लक्ष्य लालवानी बिग बॉस ओटीटी 3 के पहले वीकेंड का वार में खास गेस्ट बनकर आने वाले हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रफ्तार अपने नए गाने 'मोरनी' का प्रमोट करेंगे। वहीं, राघव और लक्ष्य अपनी फिल्म 'किल' का प्रमोशन करने शो में आएंगे। ऐसे में अब ये खबर सुनने के बाद बिग बॉस के फैंस भी काफी खुश हो गए हैं।
बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं ये कंटेस्टेंट
शो की शुरुआत में मिड वीक एलिमिनेशन हो चुका है, जिसमें नीरज गोयत घर से बाहर हुए थे। इसके बाद फिर एलिमिनेशन हुआ और उसमें लवकेश कटारिया, अरमान मलिक, साई केतन राव, पायल मलिक, दीपक चौरसिया, चन्द्रिका दीक्षित और शिवानी कुमारी नॉमिनेटेड हैं और इनपर खतरे की तलवार अभी भी लटकी है। ऐसे में अब इनमें से कौन जाता है यह वीकेंड के वार में पता चलने वाला है।

चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
वैलेंटाइन डे पर 'प्रेम' की सबसे सुंदर तस्वीर: अपनी खुशियों के बीच 14 बेटियों का #कन्यादान
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे