कार्तिक आर्यन की फिल्म में बड़ा बदलाव, टाइटल को लेकर आई अपडेट
बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्मों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी अपकमिंग मूवी के अपडेट से जुड़ी जानकारी के लिए टकटकी लगाए रहते हैं। बी टाउन के मोस्ट हैंडसम बैचलर कार्तिक आर्यन की झोली में कुछ इंटरेस्टिंग प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें फेमस रोमांटिक फ्रेंचाइजी 'आशिकी' का सीक्वल शामिल है।
'आशिकी 3' को लेकर आई अपडेट
'आशिकी 3' मूवी को लेकर अब तक की अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। फिल्म की लीड एक्ट्रेस के लिए तृप्ति डिमरी से लेकर सारा अली खान तक का नाम सामने आ चुका है। हालांकि, मेकर्स ने किसी भी एक्ट्रेस का नाम कार्तिक आर्यन के अपोजिट कंफर्म नहीं किया है। इस बीच फिल्म के टाइटल में बदलाव होने की खबर सामने आई है। ऐसी चर्चा है कि 'आशिकी' के नेक्स्ट इंस्टॉलमेंट को 'आशिकी 3' के नाम से नहीं जाना जाएगा।
इस टाइटल से रिलीज होगी फिल्म!
हाल ही में सामने आई जूम की रिपोर्ट के मुताबिक, कहां गया है कि 'आशिकी 3' के नाम में बदलाव किया गया है। इस फिल्म को 'तू आशिकी है' के नाम से रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अभी मेकर्स का ऑफिशियल कंफर्मेशन आना बाकी है। भट्ट कैंप की फेमस फ्रेंचाइजी इस फिल्म को अनुराग बसु डायरेक्ट करेंगे।
कार्तिक आर्यन वर्कफ्रंट
साल 2022 कार्तिक आर्यन के लिए 'सोने पर सुहागा' जैसा साबित हुआ। इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने उनके करियर में चार चांद लगा दिए। कार्तिक को इस मूवी के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था। वहीं, अब इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी रिलीज किया जाएगा।
कार्तिक ने कुछ दिनों पहले फिल्म की रिलीज के साथ ही विद्या बालन की वापसी की बात भी कंफर्म की थी। 'भूल भुलैया 3' दिवाली के मौके पर रिलीज की जाएगी। इन दो फिल्मों के अलावा कार्तिक के पास कबीर खान की 'चंदू चैंपियन' भी है।

शिरणी से लाई प्रतिमा, कोटा में बना भव्य साईं धाम, 50 साल पुरानी श्रद्धा की मिसाल
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
305 दामादों के स्वागत के लिए जनकपुर बना बागेश्वर धाम
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने