बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता ने गोली चलाई, प्रेमी के पिता की मौत
अमरोहा । यूपी के अमरोहा जिले में बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता ने उसकी ससुराल में फायरिंग कर दी। गोली लगने से प्रेमी के पिता विजेंद्र सैनी की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। लड़की का पिता दिनेश चौहान सुलह समझौते के लिए प्रेमी के घर पहुंचा था। फायरिंग के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह घटना जिले में मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर की है। गोली लगने से घायल हुए छत्रपाल की हालत भी नाजुक है।
मलकपुर के रहने वाले अर्जुन सैनी ने करीब दो महीने पहले मुजफ्फरनगर जिले के राजाराम गांव की लड़की से कोर्ट मैरिज की थी। लड़की के परिजन इस गैर जाति शादी से नाराज थे। लड़की चौहान और लड़का सैनी जाति की है। इस बात को लेकर ही लड़की के परिजन नाराज थे। शनिवार को लड़की के परिजन लगभग 8:45 बजे अपनी बेटी (वंदना) के प्रेमी अर्जुन के घर पहुंचे। उन्होंने बेटी को साथ ले जाने का प्रयास किया। अर्जुन के पिता विजेंद्र ने इसका विरोध किया तो वंदना के पिता दिनेश चौहान को गुस्सा आ गया। उन्होंने और उनके साथ आए लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से अर्जुन के पिता विजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बीच बचाव में आए गांव के रहने वाले छत्रपाल पुत्र अमर सिंह (35) गोली लगने से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत नाजुक है। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी राजीव कुमार सिंह धनौरा सीओ श्वेताभ भास्कर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।
वहीं सीओ ने बताया कि मृतक विजेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है। अमरोहा के एसपी ने बताया कि थाना धनौरा क्षेत्र में हत्या की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पता चला कि विजेंद्र सैनी के बेटे अर्जुन ने मुजफ्फरनगर जिले के गांव रामराज की रहने वाली युवती से कोर्ट मैरिज की थी। शादी से लड़की के परिजन खुश नहीं थे। इसकी वजह से लड़का और लड़की के परिवार में नाराजगी चल रही थी। शनिवार देर रात लड़की के पिता और अन्य 4 लोग लड़की की ससुराल आये थे। जहां विवाद के बाद लड़की के पिता ने अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है।

चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
वैलेंटाइन डे पर 'प्रेम' की सबसे सुंदर तस्वीर: अपनी खुशियों के बीच 14 बेटियों का #कन्यादान
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे