कलयुगी पिता बना हैवान: अपने ही मासूम बच्चों को जिंदा जलाने की कोशिश
*कलयुगी पिता बना हैवान: अपने ही मासूम बच्चों को जिंदा जलाने की कोशिश*
*पत्नी के फोन पर सुनाई दी चीखें, पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ बचाई दो मासूमों की जान*
*नौगांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली दिल दहला देने वाली घटना*
✍🏻सत्यनिधि त्रिपाठी (संजू)
*सत्य एक्सप्रेस*
नौगांव। शहर के छतरपुर रोड स्थित धर्म कांटा के पास तिवारी मोहल्ले में शुक्रवार शाम एक ऐसी भयावह घटना सामने आई जिसने इंसानियत ही नहीं, पिता-पुत्र के पवित्र रिश्ते को भी कटघरे में खड़ा कर दिया। एक कलयुगी पिता ने अपने ही दो मासूम बच्चों को आग के हवाले कर मौत के मुंह में धकेलने का प्रयास किया, लेकिन पड़ोसियों की तत्परता ने दोनों मासूमों को नई जिंदगी दे दी।
फिलहाल दोनों बच्चों का उपचार नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है, जबकि आरोपी पिता पुलिस हिरासत में है।
*किराए के मकान में ले जाकर रची खौफनाक साजिश*
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पलेरा निवासी राघवेंद्र तिवारी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नौगांव के छतरपुर रोड स्थित किराए के मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह नौगांव में अपना मकान भी बनवा रहा है।
शुक्रवार को उसकी पत्नी सुबह से तिवारी मोहल्ले स्थित अपने मायके गई हुई थी। इसी बीच शाम करीब 5 बजे राघवेंद्र तिवारी अपने दोनों बेटों जय तिवारी (8 वर्ष) और हर्ष मणि तिवारी (5 वर्ष) को किराए के मकान में ले गया, जहां उसने कथित रूप से इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने की कोशिश की।
*फोन पर गूंजी मासूमों की चीखें, मां के होश उड़ गए*
शाम के समय जब पत्नी ने पति को फोन लगाकर बच्चों के बारे में पूछा, तो फोन पर बच्चों की चीखने-रोने की आवाजें सुनाई दीं। बच्चों की दर्दनाक चीखों ने मां को बुरी तरह डरा दिया।
उधर, उसी समय आसपास रहने वाले लोगों ने मकान के भीतर से धुआं उठते देखा। स्थिति की गंभीरता भांपते हुए पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया।
*दरवाजा खुलते ही सामने आया खौफनाक मंजर*
जब पड़ोसियों ने अंदर प्रवेश किया तो मकान के भीतर धुआं फैला हुआ था और दोनों मासूम बच्चे सहमे, डरे और चीखते हुए मिले। लोगों ने तत्काल आग पर काबू पाया और किसी तरह दोनों बच्चों को बाहर निकालकर सुरक्षित किया।
अगर कुछ मिनट की भी देरी हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
*सदमे में मासूम, बोलने की हालत में भी नहीं*
घटना के बाद दोनों बच्चों को तत्काल नौगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे शारीरिक रूप से सुरक्षित हैं, लेकिन मानसिक रूप से बेहद डरे और सदमे में हैं।
परिजन बताते हैं कि दोनों बच्चे इतने सहमे हुए हैं कि ठीक से कुछ बोल भी नहीं पा रहे।
*आरोपी पिता हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ*
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता राघवेंद्र तिवारी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर एक पिता ने इतनी क्रूरता क्यों दिखाई।
प्रारंभिक पूछताछ में पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव जैसे बिंदुओं को भी खंगाला जा रहा है।
*इलाके में सनसनी, लोग बोले— ऐसा पिता किसी का न हो*
इस घटना के बाद पूरे तिवारी मोहल्ले सहित नौगांव क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसने भी इस वारदात के बारे में सुना, उसकी रूह कांप उठी। लोग यही कहते नजर आए कि जिस पिता को बच्चों की ढाल बनना चाहिए, वही उनकी जान का दुश्मन बन गया।
*ममता और हैवानियत की दो तस्वीरें*
एक ओर हाल ही में बरगी डैम हादसे में मां की ममता ने पूरे देश को भावुक कर दिया था, वहीं नौगांव की इस घटना ने रिश्तों के सबसे मजबूत माने जाने वाले बंधन को शर्मसार कर दिया है।
*जहां मां अपने बच्चों के लिए मौत से लड़ जाती है, वहीं यहां एक पिता ही बच्चों की मौत का कारण बनने पर उतारू दिखा।*

सांसद संदीप पाठक पर शिकंजा: पंजाब में भ्रष्टाचार के दो केस दर्ज
पुलिस चौकी के सामने संग्राम: दो गुटों में लाठी-घूंसे चले, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल
UP में सनसनी: पत्नी पर फायरिंग के बाद दामाद ने की खुदकुशी
शादी की खुशियां बनी मातम: हर्ष फायरिंग में बालक की दर्दनाक मौत
कलयुगी पिता बना हैवान: अपने ही मासूम बच्चों को जिंदा जलाने की कोशिश
भारत में डिजिटल सिस्टम बना गेमचेंजर, MSME सेक्टर की आय में उछाल
बारात बनी मातम! 5 किमी पहले रोकी गाड़ी, दूल्हे को गोलियों से भूना