छतरपुर के घिनौची गांव में एक रात में 6 घरों में चोरी,
छतरपुर के घिनौची गांव में एक रात में 6 घरों में चोरी,
सोना-चांदी के जेवरात, नकदी और सिलेंडर ले गए चोर
डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम जांच में जुटी
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घिनौची में चोरी की एक बड़ी और हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक ही रात में छह घरों को निशाना बनाया और सोना-चांदी के जेवरात, नकदी तथा एलपीजी गैस सिलेंडर चुरा लिए। चोरों की हिम्मत देखिए कि उन्होंने घरों में रखा खाना भी खा लिया। ग्रामीणों के अनुसार चोरी हुए सिलेंडरों की संख्या तीन से चार बताई जा रही है। बढ़ती गैस कीमतों के बीच अब सिलेंडर चोरी की घटनाएं भी आम हो रही हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक गांव के लोग रात में गहरी नींद में सो रहे थे। चोरों ने सुनसान का फायदा उठाकर घरों के ताले तोड़े और अंदर घुसकर सामान लूट लिया। सुबह जब लोग जागे तो ताले टूटे मिले और घरों का सामान गायब पाकर उनके होश उड़ गए। जांच में पता चला कि पूरे गांव में एक साथ छह घरों में चोरी हुई है।
चोरों ने सीमा सेन, नरेंद्र कुमार सेन, बंदू सेन, बल्देव अहिरवार, सतीश बुनकर और धरम अहिरवार के घरों को निशाना बनाया। इनमें से कुछ मकान मालिक बाहर रहते हैं, इसलिए चोरी गए सामान का सही आंकलन अभी नहीं हो सका है।
बड़ामलहरा एसडीओपी रोहित अलावा ने बताया कि सभी घरों में चोरी का तरीका एक समान है, जिससे संकेत मिलता है कि यह किसी एक संगठित चोर गिरोह की वारदात है। पुलिस टीम, डॉग स्क्वॉड और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारी बताते हैं कि जांच पूरी होने और मकान मालिकों के लौटने के बाद ही चोरी के सामान तथा नुकसान की सही जानकारी सामने आएगी। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

स्टार्क-हेजलवुड IPL के शुरुआती मैचों से बाहर, टीमों को बड़ा झटका
अनिल अंबानी से दूसरे दिन भी CBI की पूछताछ, ₹2929 करोड़ घोटाले की जांच तेज
रामगोपाल वर्मा का बॉलीवुड पर निशाना, ‘धुरंधर 2’ को बताया डरावनी फिल्म
‘जितने चमड़े हैं, उधेड़े जाएंगे…’: रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान
छतरपुर के घिनौची गांव में एक रात में 6 घरों में चोरी,
नवरात्रि के प्रथम दिन छतरपुर में माताओं के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
उत्तराखंड सरकार में लंबे समय बाद मंत्रिमंडल का विस्तार 5 कैबिनेट मंत्री बने
‘कहानी 2’ कॉपीराइट केस में सुजॉय घोष को सुप्रीम कोर्ट से राहत
ईरान युद्ध के बीच कच्चा तेल उछला, $150 के पार पहुंचा भाव