नवरात्रि के प्रथम दिन छतरपुर में माताओं के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
नवरात्रि के प्रथम दिन छतरपुर में माताओं के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
खेरे की देवी माता मंदिर में मनोकामनाओं के लिए जलाई गई ज्योत, सदियों पुराना मंदिर शहर की रक्षा का प्रतीक
छतरपुर। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन बुधवार को शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खास तौर पर खेरे की देवी माता मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करते नजर आए। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और जयकारों का शोर गूंजता रहा।
खेरे की देवी माता मंदिर, जो शहर के बीचों-बीच स्थित है, सदियों पुराना माना जाता है। मान्यता है कि यह मंदिर नगर की रक्षा के लिए विराजमान है और मां की कृपा से छतरपुर हमेशा सुरक्षित रहा है। नवरात्रि के नौ दिनों में यहां हजारों श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं को लेकर ज्योत जलाते हैं। कई भक्तों का कहना है कि वे वर्षों से यहां ज्योत लगाते आ रहे हैं और मां ने उनकी हर मनोकामना पूरी की है।
मंदिर के पुजारी रज्जू महाराज ने बताया कि नवरात्रि के दौरान यहां श्रद्धालुओं की संख्या बहुत अधिक होती है। वे मां के सामने ज्योत जलाकर अपनी इच्छाएं मांगते हैं और पूरे नौ दिन तक ज्योत जलाए रखते हैं। पुजारी महाराज ने कहा कि मां की कृपा से अधिकांश भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कई लोग यहां अपनी संतान प्राप्ति, स्वास्थ्य, नौकरी, विवाह और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए आते हैं।
नवरात्रि के पहले दिन मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना हुई। श्रद्धालुओं ने लाल चुनरी, फूल, फल और मिठाई चढ़ाकर मां का आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति ने भक्तों के लिए प्रसाद और जल व्यवस्था की गई थी। शहर के अन्य मंदिरों जैसे दुर्गा मंदिर, कालिका मंदिर और विभिन्न देवी स्थलों पर भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखी गई।

स्टार्क-हेजलवुड IPL के शुरुआती मैचों से बाहर, टीमों को बड़ा झटका
अनिल अंबानी से दूसरे दिन भी CBI की पूछताछ, ₹2929 करोड़ घोटाले की जांच तेज
रामगोपाल वर्मा का बॉलीवुड पर निशाना, ‘धुरंधर 2’ को बताया डरावनी फिल्म
‘जितने चमड़े हैं, उधेड़े जाएंगे…’: रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान
छतरपुर के घिनौची गांव में एक रात में 6 घरों में चोरी,
नवरात्रि के प्रथम दिन छतरपुर में माताओं के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
उत्तराखंड सरकार में लंबे समय बाद मंत्रिमंडल का विस्तार 5 कैबिनेट मंत्री बने
‘कहानी 2’ कॉपीराइट केस में सुजॉय घोष को सुप्रीम कोर्ट से राहत
ईरान युद्ध के बीच कच्चा तेल उछला, $150 के पार पहुंचा भाव