विवादित नेता आरडी प्रजापति के खिलाफ एफआईआर की मांग
विवादित नेता आरडी प्रजापति के खिलाफ एफआईआर की मांग
छतरपुर। शहर के ओरछा रोड थाने में समाजसेवी नेहा सिंह सहित अन्य पत्रकारों ने पूर्व चंदला विधायक आरडी प्रजापति के खिलाफ ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने होली को घिनौना त्यौहार बताने और हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि आरडी प्रजापति ने हाल ही में सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो और अपने भाषणों में होली को घिनौना त्यौहार करार दिया। उन्होंने होली की पारंपरिक कथाओं को झूठा बताते हुए मनगढ़ंत कहानियां गढ़ीं और हिंदू धर्म के एक विशेष वर्ग से होली न मनाने की अपील की। ब्राह्मणों के प्रति भी अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप है। ज्ञापनकर्ताओं का कहना है कि इससे हिंदू समाज में विभाजन पैदा करने और आपसी सौहार्द बिगाडऩे का प्रयास किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रजापति ने होली को हमारी बहन होलिका को जिंदा जलाने से जोड़ते हुए इसे त्यौहार न मानने की बात कही, जिससे सोशल मीडिया पर व्यापक विरोध और ट्रोलिंग हुई। कई लोगों ने इसे हिंदू भावनाओं पर हमला बताया। जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइंस में धर्म-जाति संबंधी टिप्पणियों पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान होने के बावजूद प्रजापति लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। समाजसेवी नेहा सिंह और पत्रकारों ने ओरछा रोड थाना प्रभारी को संबोधित ज्ञापन में मांग की कि प्रजापति के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

पश्चिम एशिया संघर्ष का भारत की अर्थव्यवस्था पर असर, रिपोर्ट में सामने आए कारण
भारत-न्यूजीलैंड फाइनल: क्या कुलदीप यादव बनेंगे टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड?
आशा कंफेक्शनरी फैक्ट्री में कर्मचारियों की हड़ताल, शोषण का लगाया आरोप
असम में दो साल हिरासत में रहने के बाद विदेशी महिला को मिली नागरिकता, जानिए कौन हैं दीपाली दास
विवादित नेता आरडी प्रजापति के खिलाफ एफआईआर की मांग
हिसाब बराबर करने का मौका! आईसीसी नॉकआउट में न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने खेली होली, समर्थकों संग नाचे
इंटरव्यू में शादी और मातृत्व की योजना छिपाती हैं आधी महिलाएं, रिपोर्ट में खुलासा
मधुमक्खियों का अचानक हमला... इफ्तार का पल बन गया खौफनाक!
महिला दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय का ‘लखपति दीदियों’ से संवाद