छतरपुर में पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास
छतरपुर में पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास
रात भर भूसे के ढेर में छिपी रही, सुबह 4 किमी पैदल चलकर थाने पहुंची महिला, हालत गंभीर
छतरपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नया चंद्रपुर मोहल्ले में रविवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई। पति राजू राजपूत ने अपनी पत्नी रश्मि राजपूत पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला रात भर भूसे के ढेर में छिपी रही और सुबह करीब 4 किलोमीटर पैदल चलकर जली हालत में सिविल लाइन थाने पहुंची।
महिला ने थाने में बताया कि शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच पति ने दिनभर मारपीट की और उसे फांसी पर लटकाने की कोशिश की। जैसे-तैसे बचकर वह बाहर निकली तो पति ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जान बचाने के लिए वह भागी और पास ही भूसे के ढेर में छिप गई। आरोपी पति उसे तलाशता रहा, लेकिन रात भर वह वहीं छिपी रही।
तड़के सुबह वह जली हालत में पैदल चलकर थाने पहुंची और पूरी घटना बताई। थाने से उसे तत्काल जिला अस्पताल छतरपुर लाया गया। अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर मनोज चौधरी ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार महिला गंभीर रूप से झुलसी है, लेकिन फिलहाल वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पति संतोष ने बताया कि वह दुकान पर था। बेटी अंकिता के कॉल पर घटना का पता चला। शादी को 13 साल हो चुके हैं और तीन बच्चे हैं। इस बीच कभी कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ। आत्महत्या का कारण समझ नहीं आ रहा।
पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि आरोपी ने पहले मारपीट की और फिर जिंदा जलाने का प्रयास किया। आरोपी की तलाश जारी है। जीरो पर कायम कर विवेचना की जा रही है।
महिला की मां ने बताया कि रश्मि के तीन बच्चे हैं। पीडि़ता का कहना है कि वह पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराना चाहती, क्योंकि पति जेल गया तो बच्चे अनाथ हो जाएंगे। हालांकि पुलिस ने कहा कि महिला के बयान के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
खजुराहो के रेस्टोरेंट में हिंदू नाबालिग के साथ मिला मुस्लिम युवक, आक्रोशित भीड़ ने अर्धनग्न कर निकाला जुलूस
मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
कलेक्टर ने जनसुनवाई में पहुंचे 3 आवेदकों की पेंशन तत्काल स्वीकृत कराई
छतरपुर में पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी