सूने घर से दिनदहाड़े लाखों की चोरी 15 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी सहित 70 हजार नगद ले उड़े चोर
सूने घर से दिनदहाड़े लाखों की चोरी
15 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी सहित 70 हजार नगद ले उड़े चोर
छतरपुर। जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मेडिकल स्टोर संचालक के ग्राम गंज में स्थित घर में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर घर में सेंध लगाई और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों के साथ करीब 70 हजार रुपये नकद ले उड़े।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार फरियादी नारायण सिंह पिता चार्ली राजा, उम्र 42 वर्ष, निवासी गंज थाना बमीठा, ग्राम गढ़ा में मेडिकल की दुकान चलाते हैं। 15 फरवरी को सुबह करीब 9 बजे वे घर से दुकान के लिए निकल गए थे। उसी दिन बागेश्वर धाम ग्राम गढ़ा में शादी समारोह चल रहा था, जिस कारण दोपहर करीब 12:30 बजे उनकी पत्नी और बच्चे कार्यक्रम में चले गए।
शाम करीब 7 बजे जब पत्नी और बच्चे घर लौटे तो घर का मुख्य ताला टूटा हुआ मिला। अंदर कमरे का ताला भी तोड़ा गया था। अलमारी और बक्सों के ताले टूटे पड़े थे तथा पूरा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने तुरंत फोन पर पति को सूचना दी। नारायण सिंह दुकान से घर पहुंचे तो पाया कि बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब थे।
पीडि़त ने बताया कि आभूषणों में सोने के दो हार, सोने की दो चैन, एक सोने का मंगलसूत्र, सोने के कान टॉप एक जोड़ी, दो जोड़ी सोने की झुमकी, सोने की चूडिय़ां 4, एक सोने का सिक्का, बड़ी पायल एक जोड़ी, चांदी की छोटी पायल 10 जोड़ी, चांदी की करदोनी एक, चांदी का गिलास दो, चांदी के सिक्के चार व नकदी करीब 70,000 रुपये चोरी गए हैं। उन्होंने बताया कि करीब 15 तोला सोना और लगभग डेढ़ किलो चांदी के आभूषण चोरी गए हैं। फरियादी ने बताया कि कोई अज्ञात चोर ने यह वारदात अंजाम दी है। बमीठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर अपराध कायम किया गया है और मामला विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
अधिवक्ताओं का तीखा विरोध, कलेक्ट्रेट में घुसे, मोची को ज्ञापन दिया
ससुर के कत्ल में दामाद को मिली उम्रकैद, डीएनए रिपोर्ट ने खोली गुनाह की परतें
जटाशंकर धाम में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब
सूने घर से दिनदहाड़े लाखों की चोरी 15 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी सहित 70 हजार नगद ले उड़े चोर
महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में अभाविप का प्रदर्शन
किसानों के गेहूं उपार्जन हेतु पंजीयन बढ़ाएं एवं मॉनिटरिंग करें: कलेक्टर