किसानों के गेहूं उपार्जन हेतु पंजीयन बढ़ाएं एवं मॉनिटरिंग करें: कलेक्टर
किसानों के गेहूं उपार्जन हेतु पंजीयन बढ़ाएं एवं मॉनिटरिंग करें: कलेक्टर
पीएम स्वनिधि योजना के बैंकों में लंबित आवेदनों को जल्द क्लियर कराने के निर्देश
पीएम आवास के लंबित आवासों के कार्यों को जनपदों में अभियान चलाकर आवासों को पूर्ण करने के निर्देश
बैठक में मोबाइल बजने पर सहा. प्राध्यापक पर 1 हजार रुपए का लगा जुर्माना
सक्षम आंगनवाड़ी में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश
छतरपुर । टीएल प्रकरणों की बैठक सोमवार को कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम, विभागीय अधिकारी, निकायों के सीएमओ एवं जनपदों के सीईओ उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री जैसवाल ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि 07 मार्च 2026 तक पंजीयन की अंतिम तिथि है, किसानों के गेहंू उपार्जन हेतु पंजीयन बढ़ाने लगातार मॉनिटरिंग करें।
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागीय अधिकारीयों को निर्देश दिए कि पहले से बेेहतर परफॉर्मेंश प्राप्त करें, शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें।
कलेक्टर ने अनुशासनहीनता के चलते बैठक में मोबाइल फोन बजने पर सहा. प्राध्यापक महाराजपुर से जुर्माने के रूप में 1 हजार रुपए राशि जमा कराई।
नॉन अटेंडेड शिकायत होने पर कई अधिकारियों की 1-1 दिन की वेतन काटने के निर्देश
लो.से.गा में नायब तहसीलदार सौरा, सीएमओ घुवारा एवं देवपुर पंचायत सचिव पर पेनल्टी अधिरोपित
पीएम आवास में आवेदन वेरीफाई न करने पर घुवारा सीएमओ को शोकॉज जारी
कलेक्टर ने नॉन अटेंडेड शिकायत होने पर पीएचई सहायक यंत्री बड़ामलहरा, कनिष्ठ अभियंता ईशानगर, पशु चिकित्सा सहायक, सीडीपीओ बक्सवाहा एवं छतरपुर-1, बिजावर, सीएमओ घुवारा, सीएमओ सटई, तहसीलदार बड़ामलहरा, श्रम पदाधिकारी, सहा. खनिज अधिकारी, प्र. तहसीलदार महाराजपुर एवं सहायक यंत्री नौगांव पीएचई की 1-1 दिन की वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही 3 रीजनल मैनेजर के खिलाफ पत्र जारी करने के भी निर्देश दिए।
साथ ही लोक सेवा गारंटी में समय सीमा से बाहर प्रकरण होने पर सीएमओ घुवारा, नायब तहसीलदार सौरा एवं देवपुर पंचायत बक्सवाहा के सचिव पर 250-250 रुपए की पेनल्टी अधिरोपित की।
कलेक्टर ने पीएम आवास 2.0 शहरी की समीक्षा करते हुए निकायों के सीएमओ को निर्देश दिए कि लंबित आवेदन सत्यापन कर पात्र अपात्र घोषित करें। आवेदन वेरीफाई न करने पर घुवारा सीएमओ को शोकॉज जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने एलडीएम को पीएम स्वनिधि आत्मनिर्भर स्ट्रीट वेंडर योजना के बैंकों में लंबित आवेदनों को जल्द क्लियर कराने के निर्देश दिए।
पीएम आवास ग्रामीण के लंबित आवासों के कार्यों को जनपद सीईओ को अभियान चलाकर आवासों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने संकल्प से समाधान अभियान में हितग्राहियों को लाभ दिलाए जाने आवेदनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
मध्याह्न भोजन की जांच पाई गई अनियमितताओं की रिपोर्ट प्रस्तुत कर कार्यवाही करने के निर्देश
हिट एंड रन के प्रकरण स्वीकृत करने के निर्देश
लंबित एमएलसी होने पर लवकुशनगर, सटई, किशनगढ़ एवं गढ़ीमलहरा के बीएमओ की 1-1 दिवस की वेतन काटने के निर्देश
कलेक्टर ने अधिकारियों द्वारा किए गए मध्याह्न भोजन की जांच पाई गई अनियमितताओं की रिपोर्ट प्रस्तुत कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ईई पीआईयू द्वारा जांच न करने पर नोटिस जारी करने भी निर्देश दिए।
उन्होंने हिट एंड रन के प्रकरणों के स्वीकृत कराए जाने हेतु एसडीएम को निर्देश दिए। साथ ही सक्षम आंगनवाड़ी के जनपद लवकुशनगर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निदेश सीईओ को दिए।
एमएलसी रिपोर्ट की समीक्षा हुए लंबित रिपोर्ट होने पर लवकुशनगर, सटई, किशनगढ़ एवं गढ़ीमलहरा स्वास्थ्य केन्द्र के बीएमओ की 1-1 दिवस की वेतन काटने के निर्देश दिए।


आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
अधिवक्ताओं का तीखा विरोध, कलेक्ट्रेट में घुसे, मोची को ज्ञापन दिया
ससुर के कत्ल में दामाद को मिली उम्रकैद, डीएनए रिपोर्ट ने खोली गुनाह की परतें
जटाशंकर धाम में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब
सूने घर से दिनदहाड़े लाखों की चोरी 15 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी सहित 70 हजार नगद ले उड़े चोर
महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में अभाविप का प्रदर्शन
किसानों के गेहूं उपार्जन हेतु पंजीयन बढ़ाएं एवं मॉनिटरिंग करें: कलेक्टर