दंगाईयों ने निपटने पुलिस बल ने किया बलवा ड्रिल का अभ्यास


पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण कर दी गई समझाइस

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउंड पर आगामी पर्व एवं आयोजित कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए शांति, सुरक्षा, एवं कानून व्यवस्था के परिपेक्ष्य में बलवा ड्रिल का अभ्यास करवाकर बलवा परेड का आयोजन किया गया।
पुलिस की पार्टियां अश्रु गैस पार्टी, केन पार्टी, लाठी पार्टी, राइफल पार्टी, पेट्रोलिंग पार्टी, रिजर्व पार्टी सहित इत्यादि पार्टियां बनाई गई थी । प्रदर्शनकारियों द्वारा नारेबाजी करते हुए पुलिस पर पत्थरनुमा वस्तुएं फेंकी गई , जिसके पश्चात पुलिस द्वारा स्थिति नियंत्रित करने के लिए न्यूनतम आवश्यक बल का प्रयोग किया गया। आयोजित ड्रिल में पुलिस बल मजिस्ट्रेट, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, प्रदर्शनकारी इत्यादि की भूमिका में रहे। बलवा नियंत्रक वाहन, गिरफ्तारी वाहन, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, दो पहिया एवं चार पहिया मोबाइल पेट्रोलिंग, बचाव दल सक्रिय रहे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बलवा ड्रिल पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने में बलवा ड्रिल के महत्व के बारे में बताया। साथ ही बलवा ड्रिल अभ्यास करते समय पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारी द्वारा बलवा ड्रिल में की गई त्रुटियों एवं आने वाली समस्याओं के बारे में समझाइस दी गई। बॉडी प्रोटेक्टेर किट के महत्व को बताते हुए अनिवार्य रूप से धारण करने हेतु निर्देश दिए गए।
बलवा परेड में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी, एसडीओपी लवकुश नगर नवीन दुबे, एसडीओपी बिजावर अजय रिठौरिया, एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा, आईपीएस(पी) लेखराज मीणा (थाना प्रभारी ओरछा रोड), रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा एवं समस्त थाना, चौकी प्रभारी सहित लगभग 200 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

न्यूज़ सोर्स : Mail