अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे
मालेगांव। महाराष्ट्र के मालेगांव के पास अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए । हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, 12520 अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गुरुवार सुबह ही अगरतला से रवाना हुई थी। दोपहर करीब 3:55 बजे यह लुमडिंग-बर्डरपुर हिल सेक्शन के डिबालोंग स्टेशन पर पटरी से उतर गई। ट्रेन के पावर कार और इंजन समेत 8 डिब्बे बेपटरी हुए हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही दुर्घटना राहत ट्रेन और दुर्घटना राहत मेडिकल ट्रेन बचाव और बहाली कार्यों की निगरानी के लिए मौके पर पहुंचे।
इस बीच लुमडिंग-बदरपुर सिंगल लाइन सेक्शन पर ट्रेनों का ऑपरेशन अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है। रेलवे ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। हेल्पलाइन नंबर 03674 263120, 03674 263126 पर कॉल करके हादसे का अपडेट लिया जा सकता है।

पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…
धमकी के बाद कोर्ट परिसरों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट
लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से बलौदाबाजार जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
दो मुस्लिम चचेरी बहनों ने हिंदू चचेरे भाइयों से की शादी, वीडियो में एसपी से मांगी सुरक्षा
आवारा कुत्तों के मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, “कुत्तों के प्रभारी हैं” कैलाश विजयवर्गीय
बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस