युवाओं को मिलेगी नि:शुल्क कोचिंग, चयन परीक्षा 8 दिसंबर को
बिलासपुर । राजीव युवा उत्थान योजना के अंतर्गत परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र बिलासपुर में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लिए एसएससी, बैंकिंग भर्ती बोर्ड, रेलवे भर्ती बोर्ड, छत्तीसगढ़ व्यापम एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग अनुबंधित निजी कोचिंग संस्था के माध्यम से दिया जाएगा। जिसके लिए अभ्यर्थियों से 22 नवंबर तक आवेदन मंगाये गये थे। अभ्यर्थियों के चयन के लिए चयन परीक्षा 8 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रवेश पत्र 4 दिसंबर 2024 से कार्यालय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र सांइस कॉलेज के पास बिलासपुर से प्राप्त कर सकते हैं। डेल्टा पब्लिक स्कूल पुराना हाईकोर्ट के सामने बिलासपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए है। अधिक जानकारी के लिए परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र साईंस कॉलेज के पास चांटीडीह रोड बिलासपुर के कार्यालय में कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते है।

महासमुंद के स्कूल में परिजनों ने जड़ा ताला, शिक्षिका पर फूटा गुस्सा
Mohan Yadav कैबिनेट का बड़ा फैसला, गेहूं पर ₹40 और उड़द पर ₹600 बोनस
इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज मामले में आरिफ मसूद को बड़ी राहत
टी20 विश्वकप 2026 के 20 बड़े आंकड़े: छक्कों-शतकों की बरसात, बुमराह का जलवा
विधानसभा में ‘चूहों ने धान खा लिया’ मुद्दे पर हंगामा
एमपी में दिखने लगा ईरान-इज़राइल युद्ध का असर, भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर पर रोक
हिंसा के बाद पश्चिम गारो हिल्स में कर्फ्यू लागू
पावर कंजम्प्शन में उछाल: फरवरी में देश की बिजली खपत 133 अरब यूनिट पहुंची
ट्रंप प्रशासन से टकराई एआई कंपनी एंथ्रोपिक, पेंटागन के खिलाफ अदालत पहुंचा मामला