राशन कार्ड रिन्यू के लिए 15 फरवरी तक ही कर सकेंगे आवेदन
जिले में ऑनलाइन राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य एफपीएस मॉड्यूल एवं सिटीजन-एप के माध्यम से किया जा रहा है। अब तक 1,77,312 राशनकार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। 2,97,304 कार्डधारियों द्वारा अब तक आवेदन नहीं किया गया है।
सीजी पीडीएस वी 3.3 आज से हो जाएगा लागू
राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए आवेदन 15 फरवरी तक ही किए जाने का प्रविधान है। अतः ऐसे शेष राशनकार्डधारी निर्धारित समय के पूर्व नवीनीकरण आवेदन पूर्ण करा लें। खाद्य नियंत्रक दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राशनकार्डों पर खाद्यान्न वितरण हेतु नया वर्जन सीजी पीडीएस-वी 3.3 आज से लागू किया गया है।
नवीनीकरण कार्य सिटीजन एप से भी किया जा सकेगा
नवीनीकरण व माह के प्रथम सप्ताह में राशन वितरण दोनों कार्य पूरे प्रदेश में एक साथ संचालित होने से विभागीय सर्वर पर अधिक लोड बढ़ने के कारण दोनों ही प्रक्रिया में अधिक समय लगने की संभावना है। विभाग ने राशनकार्डधारियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। विभाग ने यह भी कहा है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशनकार्ड धारियों की अधिक भीड़ होने की स्थिति में नवीनीकरण का कार्य सिटीजन एप के माध्यम से भी किया जा सकता है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव