योगी सरकार का ऐलान: बुजुर्गों को सम्मानजनक सुविधा, पेंशन प्रक्रिया हुई आसान
लखनऊ। अब पेंशन के लिए किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकार के पास ऐसे वरिष्ठ नागरिकों के खाते की डिटेल, आधार कार्ड का ब्योरा उपलब्ध है। आने वाले समय में पेंशन खुद ब खुद खाते में चली जाएगी। किसी प्रकार की कोई औपचारिकता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसको लेकर पूरा मसौदा तैयार कर लिया गया है, अब सिर्फ कैबिनेट अप्रूवल होना बाकी है। यह सुविधा जल्द ही मिलना शुरू हो जाएगी।
यह बातें समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री असीम अरुण ने गोमती नगर स्थित भागीदार भवन में बुधवार को समाज कल्याण विभाग व हेल्पएज इंडिया की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह में कही।
इसके साथ ही अब नवंबर 2025 से वृद्धजनों को जीवित होने का प्रमाण देने के लिए अपने कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उनके मुताबिक जीवन प्रमाण नाम से पोर्टल को शुरू किया जा रहा है। स्मार्ट फोन से घर बैठे अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं या फिर नजदीकी जनसुविधा केंद्र जाकर इस काम को किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि इस प्रयास से हजारों वृद्धजनों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग 75 वृद्धाश्रम का अनुबंध नए सिरे से करने जा रहा है। अगर कोई इनका संचालन करना चाहे तो वह आगे आ सकता है। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि वृद्धाश्रम में अंशकालीक व पूर्णकालिक रहना कोई खराब बात नहीं है। इसे खराब नजर से नहीं देखा जाना चाहिए।
भारत युवाओं का देश है, भविष्य की योजना अभी से होगी बनानी
मंत्री असीम अरुण ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। इन्हें शिक्षित करके आगे बढ़ाने पर जोर देना होगा। यही नहीं हम सब को आगामी 25 से 30 साल की योजना बनाकर काम करना होगा। क्योंकि फिर तीन दशक बाद भारत में जापान की तर्ज पर ज्यादा उम्र वाले काफी लोग होंगे। इसलिए हमें दोनों दृष्टिकोण पर काम करना है।

इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल; 8 महिलाओं को फ्रैक्चर
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे, CM योगी ने इसे समाज का आईना बताया
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह