मलिहाबाद में पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
लखनऊ । यूपी के मलिहाबाद में एक पति ने सोमवार को अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर ससुराल पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही अवैध तमंचे को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
डीसीपी वेस्ट दुर्गेश कुमार ने बताया कि सरौरा गांव का यह मामला है। पुलिस को सूचना मिली थी कि 25 साल की विवाहिता वर्षा यादव के सिर में गोली लगी है। थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और महिला को तत्काल सीएससी अस्पताल पहुंचाया गया तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक तिलसुआ गांव की रहने वाली वर्षा यादव से करीब 7-8 साल पहले सरौरा के ऋषि यादव की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति और पत्नी के बीच घरेलू लड़ाई झगड़ा होता रहता था। इसी बीच सोमवार को किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया तो गुस्से में आग बबूला हुए ऋषि यादव ने पत्नी वर्षा यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोली महिला के सिर में सटाकर मारी गई थी। इससे पूरे कमरे में खून ही खून फैल गया और दीवारों पर मांस के लोथड़े जा चिपके थे। मृतका वर्षा के भाई सचिन यादव ने बहनोई ऋषि यादव समेत ससुरालजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि विवाह के बाद से ऋषि दहेज में कार की मांग को लेकर बहन वर्षा को प्रताड़ित करता था और कहता था कि तुम्हारी दूसरी बहनों के पतियों को दहेज में कार मिली है तो मुझे भी चाहिए। वारदात वाले दिन ऋषि शराब के नशे में घर पहुंचा था और गाली-गलौज कर पहले मारपीट की और अवैध तमंचे से वर्षा की गोली मारकर हत्या कर दी। डीसीपी वेस्ट के मुताबिक मृतक वर्षा यादव के मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर उचित धाराओं में केस दर्ज लिया गया है। विवेचना के दौरान मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ
सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए नींव का पत्थर बनेगा गुरुकुलम: रमेश भाई ओझा
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
9 साल के बच्चे ने सिंधिया को खून से लिखा पत्र
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास