ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान हमले के बाद क्यों पहुंच गए कतर
दोहा। इजराइल पर हमले के फौरन बाद ही ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान दोहा पहुंचे हैं। यहां उन्होंने हमास नेताओं से मुलाकात की है। ये हमास के वे नेता हैं जो कतर में शरण ले रखी है।
कतर पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने इजराइल को चेतावनी दी, कि अब यदि इजराइल हमला करने की कोई छोटी सी भी भूल की तो हमारी सेना उसे और करारा जवाब देने के लिए तैयार है। यहां बताते चलें कि इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव जारी है और ऐसे में ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान अपनी 2 दिन की यात्रा पर कतर पहुंचे हैं। सूत्रों की मानें तो वो यहां पर 19वें एशियन कोऑपरेशन डायलॉग समिट में हिस्सा लने पहुंचे हैं।
वैसे उनकी इस यात्रा को इजराइल के हमले से जोड़कर देखा जा रहा है और कहा जा रहा है कि ईरान इस वक्त मौजूदा स्थिति को देखते हुए कतर का साथ चाह रहा है। यहां चूंकि हमास के अनेक नेता भी मौजूद हैं, ऐसे में एक रणनीति साझा की जा सकती है, जो आगे चलकर जमीनी हकीकत में तब्दील होती दिखाई देगी। इसलिए उनके इस दौरे का अहम माना जा रहा है। ईरान के हमले के बाद इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू घोषणा कर चुके हैं कि वो ईरान से बदला लेंगे। इससे मिडिल ईस्ट समेत पूरी दुनियां में हलचल मची हुई है और तृतीय विश्वयुद्ध की आहट इसे बताया जा रहा है।
ईरान के यूं तो कतर से बेहतर संबंध है, लेकिन दूसरी तरफ अमेरिका के हजारों सैनिक कतर के सबसे बड़े सैन्य बेस अल-उदेद एयरबेस पर ही तैनात हैं। ऐसे में ईरान को हमेशा ही यह डर रहता है कि कहीं इन सैनिकों के द्वारा अमेरिका उस पर हमला न कर दे। यह एक बड़ी वजह भी ईरान के राष्ट्रपति पेजेशिकयान को कतर यात्रा पर मजबूर करती दिख रही है। देखने वाली बात यह होगी कि इस यात्रा का कतर और अमेरिका पर क्या असर पड़ता है, जिस पर इजराइल की अगली कार्रवाई तय होगी।

महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर उसी राह पर Nitish Kumar, क्या Narendra Modi सरकार में मिल सकती है बड़ी भूमिका?
इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई
रायपुर ग्रामीण में खूनी होली, आरंग-खरोरा-बरबंदा में तीन हत्याएं, तिल्दा में चाकूबाजी
Laxmi Verma ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन, Vishnu Deo Sai सहित कई नेता रहे मौजूद