मिर्जापुर में बारिश व ओलावृष्टि से गेंहू की फसल बर्बाद
मिर्जापुर । मिर्जापुर जनपद में मंगलवार को हुई बारिश व ओलावृष्टि से गेंहू की फसल बर्बाद हो गयी है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। इसके कारण खेतों में लगे गेहूं, चना समेत कई अन्य फसलें बर्बाद हो गयी हैं। किसान इस मौसम में परेशान हैं। भोर में जनपद के तमाम इलाकों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई है।
मंगलवार सुबह से लगातार रुक रुक कर वर्षा का क्रम जारी है। इससे फसलों के भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आंधी तूफान के कारण खड़ी फसल जमीन पर खेतों में बिछी हुई नजर आ रही हैं। जनपद के किसानों का कहना है कि इस बारिश से आलू, सरसों और गेहूं की फसल पानी में डूब गई हैं। सबसे ज्यादा नुकसान सरसों की फसल को हुआ है क्योंकि इस समय ज्यादातर जगहों पर सरसों की फसल में फूल लग रहे हैं। मिर्जापुर जनपद के लालगंज, छानबे, चुनार, मड़िहान, राजगढ़ समेत विभिन्न इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सिटी ब्लॉक के किसान जगदीश तिवारी ने बताया कि इस बेमौसम बारिश के वजह से काफी नुकसान हो रहा है। अरहर और सरसों की खेती पर काफी असर पड़ा है और फसल बर्बाद हो गई है। उप निदेशक कृषि विकेश पटेल ने बताया कि बारिश से गेहूं फसल को नुकसान नहीं होगा लेकिन दलहन, तिलहन के साथ सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचेगा।

राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
कौन हैं खेमराज साहू? जिन्होंने हिमाचल की बर्फीली वादियों में लहराया तिरंगा, ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ का किया प्रचार
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश