यूपी उपचुनाव: मायावती ने खोले पत्ते, कुंदरकी सीट से प्रत्याशी का ऐलान
बसपा: बसपा सुप्रीम मायावती ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव के लिए अपने पत्ते खोल दिए हैं, जहां उन्होंने एक और प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। लंबे समय से उनकी पार्टी से जुड़े रहे संभल के रफतउल्लाह उर्फ नेता छिद्दा कुंदरकी विधानसभा से बसपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं, जिसके लिए सभी पार्टियों ने कमर कसनी शुरू कर दी है।
अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही हैं, वहीं भाजपा और रालोद मिलकर चुनाव लड़ने जा रही हैं, लेकिन बहुजन समाज पार्टी अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। अब बसपा सुप्रीम मायावती ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। बसपा के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश ने प्रेस नोट जारी कर अपने एक प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। प्रेस नोट में बताया गया है कि संभल के रफतउल्लाह उर्फ नेता छिद्दा कुंदरकी विधानसभा से बसपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे, यानी मायावती ने कुंदरकी सीट पर रफतउल्लाह उर्फ छिद्दा पर भरोसा जताया है। मायावती ने मुस्लिम प्रत्याशी भी मैदान में उतारा है।
रफतुल्लाह बसपा के साथ
बसपा ने रफतुल्लाह पर भरोसा जताया है। उन्होंने पहली बार बसपा के टिकट पर संभल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। तब से वे बसपा के साथ हैं। वर्ष 2012 और 2017 में भी उन्होंने बसपा से संभल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। इसके बाद वर्ष 2022 में उन्होंने असमोली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और इस बार भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
कुंदरकी सीट पर सपा लड़ेगी चुनाव
सपा और कांग्रेस में से कुंदरकी सीट पर सपा प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। हालांकि, सपा ने अभी तक इस सीट पर अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। बुधवार को श्रीनगर में कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारे का फार्मूला तय हुआ, जिसमें सपा सात और कांग्रेस दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 6 सीटों पर सपा प्रत्याशी सपा ने 6 सीटों पर नामों की घोषणा की है। करहल से तेज प्रताप यादव, सीसामऊ से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी, मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद, कटेहरी से शोभावती वर्मा, मझवां से ज्योति बिंद को टिकट दिया गया है। कांग्रेस के खाते में गाजियाबाद और खैर की सीटें हैं, जहां वह कई सालों से जीत नहीं पाई है। अब देखना होगा कि कांग्रेस जीत दर्ज करके इस चुनौती से पार पा पाती है या नहीं।

घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार