आग से दो किसानों के बुर्जी बिटोरे जले
अलीगढ़। अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव जल्लुपुर सिहोर में रविवार की शाम अज्ञात कारणों से दो किसानों के बुर्जी बिटोरों में आग लग गई। जिससे दोनों किसानों की दो-दो भुर्जी एवं दो बिटोरा जलकर राख हो गए। घटना की सूचना पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया है। गांव जल्लुपुर सिहोर निवासी किसान धर्मेंद्र सिंह पुत्र रामबिहारी एवं जय नारायण पुत्र फूलसिंह ने बताया है कि घर के पास एक खाली प्लाट में उनके बुर्जी बिटोरे लगे हुए थे। जिनमें रविवार की शाम समय करीब पांच बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। बुर्जी से अचानक उठी आग की लपटें देखकर तमाम ग्रामीणों मौके पर आ गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। पर कड़क धूप व हवा चलने के कारण आग और तेजी से फैलने लगी। जिससे आसपास के लोग भयभीत हो गए। तथा लोगों ने कंट्रोल रूम के माध्यम से आग की सूचना पुलिस व दमकल को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।

ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा…’ बयान से सियासत गरम, BJP का SP नेता पर हमला
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला