टीवी एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने वन मंथ एनिवर्सरी पर शेयर की तस्वीरें
छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया ने पिछले महीने अपनी जिंदगी में एक खूबसूरत अध्याय की शुरुआत की है। उन्होंने बिजनेसमैन विकास पराशर के साथ धूमधाम से शादी की है। इन दिनों वह अपने पति के साथ हनीमून सेलिब्रेट कर रही हैं।
सोनारिका भदौरिया को पौराणिक टीवी शो 'देवों के देव... महादेव' से पॉपुलैरिटी मिली है। उन्होंने इस सीरियल में पार्वती का किरदार निभाया था। कुछ समय से अभिनेत्री अपनी शादी को लेकर चर्चा में थीं। अब अभिनेत्री की हनीमून की तस्वीरें सामने आई हैं।
सोनारिका भदौरिया इन दिनों पति विकास के साथ बीच वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी हनीमून ट्रिप की तस्वीरें शेयर की हैं। कुछ तस्वीरों में वह समंदर किनारे फूल और गिरगिट की झलकियां दिखा रही हैं। सोनारिका ने एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। 18 मार्च को शादी की वन मंथ एनिवर्सरी पर सोनारिका ने पति के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "पति और पत्नी बने हुए एक महीने हो गए।"
एक और तस्वीर में सोनारिका भदौरिया समंदर किनारे खड़ी होकर पोज दे रही हैं। येलो ड्रेस में एक्ट्रेस बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
राजस्थान में रचाई शादी
सोनारिका भदौरिया और विकास ने एक-दूसरे को कई सालों तक डेट किया है। दोनों ने साल 2022 में सगाई की थी और फिर 18 फरवरी 2024 को राजस्थान के रणथंभौर में सात फेरे लिए थे। कपल अपनी शादी में एक रॉयल दूल्हा-दुल्हन की तरह सजा था।
सोनारिका भदौरिया के टीवी शोज
सोनारिका भदोरिया को आखिरी बार 'हिंदुत्व' में देखा गया था। वह 'इश्क में मरजावां', 'दास्तान-ए-मोहब्बत सलीम अनारकली' और 'देवों के देव... महादेव' जैसे टीवी शोज में काम किया है। वह हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर