फिल्म 'वीमेन ऑफ माय बिलियन' का ट्रेलर हुआ रिलीज
ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा अभिनय के साथ-साथ फिल्मों को भी प्रोड्यूस करती हैं। अब जल्द ही उनके प्रोडक्शन हाउस में बनी डॉक्यूमेंट्री 'वीमेन ऑफ माय बिलियन' जल्द रिलीज होने वाली है। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म का ट्रेलर आज 25 अप्रैल को जारी कर दिया है।
बता दें कि इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है, जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर पैदल चलकर तय करती है और उन औरतों से मिलती है, जिन्होंने अपनी जिंदगी में किसी तरह की हिंसा झेली है।
क्या दिखाया गया है इसके ट्रेलर में
अजितेश शर्मा के निर्देशन में बनी इस डॉक्यूमेंट्री की शुरुआत कुछ महिलाओं के साथ होती है, जो आंख बंद करके अपने दिमाग में एक ऐसा चित्र बनाती हैं, जिसमें वह खुद को 11 साल की उम्र में देखती हैं और फिर उनके सामने अपने आज को रखती हैं। इसके बाद कुछ महिलाएं अपनी-अपनी कहानी बताते हुए नजर आती हैं।
फिर सृष्टि बख्शी एक ऐसी पद यात्रा पर निकलती हैं, जिसमें वह महिलाओं के संघर्षों, सपनों, अधिकारों के बारे में कहानियों को खोजने और शेयर करने के मिशन के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक 230 दिनों में 3,800 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकलती हैं।
कब रिलीज होगी ये डॉक्यूमेंट्री
वीमेन ऑफ माय बिलियन आने वाली 3 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। इसका ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा गया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए भारत भर में एक महिला की 3800 किलोमीटर की पदयात्रा, ऐसी कहानियां देखी, जिन्हें बताने की जरूरत है और उन मान्यताओं पर सवाल उठाए, जिन्हें चुनौती दी जानी चाहिए।
फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
इसका ट्रेलर देखने के बाद फैंस इस पर अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह कितनी शानदार है। एक अन्य ने लिखा कि वह इसका बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।

Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज