पुरानी पेंशन समेत 48 मांगों को लेकर होगा आंदोलन
भोपाल: मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन छेडऩे की तैयारी कर ली है। सोमवार को भोपाल के कर्मचारी भवन में मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें पुरानी पेंशन बहाली और पदोन्नति सहित 48 प्रमुख मांगों को लेकर चार चरणों में आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। आंदोलन की शुरुआत 16 जनवरी से होगी, जब प्रदेश के सभी 55 जिलों में कलेक्टर या उनके प्रतिनिधि को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। मोर्चा के अध्यक्ष एमपी द्विवेदी ने सभी संबद्ध संगठनों को आंदोलन की तैयारी के लिए जिला अध्यक्षों को पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं।
दोलन को और मजबूत बनाने के लिए सभी संभागों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। ये प्रभारी 2 फरवरी को अपने-अपने संभाग मुख्यालय पर मीडिया से बातचीत करेंगे और आंदोलन की आवश्यकता को स्पष्ट करेंगे। इस दौरान संभाग के सभी जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। बैठक में मोर्चा के संयोजक महेंद्र शर्मा, एसबी सिंह, राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बीएस यादव, पशुपालन परिक्षेत्र अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जीएस वर्मा, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय मिश्रा समेत विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रमुख शामिल हुए। सभी ने मिलकर आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की।

जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
अरुण देव गौतम बनेंगे छत्तीसगढ़ के 12वें पूर्णकालिक DGP