भिलाई। निकाय चुनाव को छह महीने बीत गए। इन छह महीनों में काफी मंथन के बाद भी दुर्ग जिले के भिलाई निगम, रिसाली निगम, भिलाई चरोदा निगम तथा जामुल पालिका में भाजपा पार्षद दल के नेता का नाम तय नहीं हो पाया।भिलाई जिला भाजपा में चल रही जबरदस्त गुटीय राजनीति का इसको उदाहरण माना जा रहा है।ऐसा पहली बार हुआ कि छह महीने बाद भी पार्षद दल के नेता को लेकर कोई सुगबुगाहट नहीं है। अब तो भाजपा पार्षदों ने भी इसकी चर्चा बंद कर दी है। कांग्रेस पार्षद इस बात को लेकर भाजपा पार्षदों पर तंज भी कसते हैं।जामुल पालिका को छोड़कर शेष तीनों निकायों में कांग्रेस की शहर सरकार बनी थी। जनवरी में महापौर व सभापति भी चुन लिए गए। जनवरी के प्रथम सप्ताह से सभी निकायों में निर्वाचित परिषद ने कामकाज भी शुरू कर दिया।