'थैंक्यू इंडिया'.. भारत की मदद से मालदीव ने पाई राहत
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले और 'इंडिया आउट' का अभियान चलाने वाले मालदीव की मदद करने के लिए भारत आगे आया है। मुइज्जू सरकार के अनुरोध पर भारत ने एक और साल के लिए मालदीव को 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ट्रेजरी बिल को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। मालदीव को मिली बजटीय सहायता पर मुइज्जू सरकार ने भारत का आभार जताया है।
भारत ने की मालदीव की वित्तीय मदद
भारतीय उच्चायोग ने बयान में कहा कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने मालदीव सरकार के 50 मिलियन डॉलर के ट्रेजरी बिलों को पिछली सदस्यता के पूरे होने पर एक और साल के लिए सब्सक्राइब किया है। इस साल मई के महीने में SBI ने मालदीव सरकार के गुजारिश करने पर पुरानी व्यवस्था के तहत 50 मिलियन डॉलर के ट्रेजरी बिल सब्सक्राइब किए थे। यह सब्सक्रिप्शन मालदीव सरकार के विशेष अनुरोध पर "आपातकालीन वित्तीय सहायता" के रूप में किए गए हैं।
मालदीव ने जताया आभार
भारत की ओर से की गई मदद पर मालदीव के पर्यटन मंत्री अहमद अदीब ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा,"50 मिलियन डॉलर के ट्रेजरी बिलों के रोलओवर के साथ महत्वपूर्ण बजटीय सहायता बढ़ाने के लिए भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया. अदीब ने कहा कि इससे हमारे देशों के बीच गहरे संबंध मजबूत होते हैं और आर्थिक स्थिरता और विकास की दिशा में हमारा मार्ग मजबूत होता है।"
भारत-मालदीव के बीच क्यों बढ़ी थी खटास
बता दें कि इस साल की शुरुआत में भारत और मालदीव के रिश्तों में जबरदस्त खटास पैदा हो गई थी। जनवरी में पीएम मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा करते हुए द्वीप की कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की थीं।
इन तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया कि पर्यटकों को मालदीव की जगह लक्षद्वीप का दौरा करना चाहिए। लोगों की यह बात मालदीव को पसंद नहीं आई। इसके बाद मालदीव सरकार कुछ मंत्रियों ने भारत के खिलाफ टिप्पणी की। इसके बाद दोनों देशों के बीच विवाद गहराता गया।

बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
विधानसभा में सड़क और कनेक्टिविटी के मुद्दे पर सरकार से तीखे सवाल
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक