फैशन वीक में तमन्ना ने माफिया वाइफ की तरह किया डेब्यू
मुंबई । बालीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने इटली में मिलान फैशन वीक में रॉबर्टो कैवली जंपसूट में माफिया वाइफ की तरह डेब्यू किया। इस इवेंट के लिए तमन्ना ने डिजाइनर रॉबर्टो कैवली का जंपसूट पेयर किया था। तमन्ना भाटिया ने भूरे और सफ़ेद रंगों के मिश्रण से बना एक जम्पसूट पहना था। तमन्ना ने ग्लैम मेकअप और खुले बालों से लुक को कंप्लीट किया था। तस्वीरों में तमन्ना का गजब का कान्फिडेंस देखने को मिल रहा है। फैंस तमन्ना की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। तमन्ना ने हाल ही में अपने एक्स बॉयफ्रेंड तक के बारे में बात की और बताया कि कैसे उनका दिल टूट गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमन्ना भाटिया ने एक इंटरव्यू में अपने पास्ट के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी लाइफ में कुछ लोगों की एंट्री हुई। उनके कुछ एक्स बॉयफ्रेंड बहुत अच्छे थे, लेकिन कुछ ऐसे भी थी, जिनकी वो शक्ल तक नहीं देखना चाहतीं। यही नहीं तमन्ना ने कहा कि आज वो एक्स उनकी नफरत वाली लिस्ट में अपनी जगह बना चुके हैं। गौरतलब है कि तमन्ना भाटिया इन दिनों एक्टर विजय वर्मा को डेट कर रही हैं। दोनों ने पिछले साल 2023 में अपने रिश्ते को दुनिया के सामने कंफर्म किया था।
इस साल दोनों के ब्रेकअप की खबर आई लेकिन महज अफवाह साबित हुई। बता दें कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा पहली बार लस्ट स्टोरी; के सेट पर मिले थे। यहीं से दोनों को प्यार हो गया। काम की बात करें तो तमन्ना के पास तेलुगु फिल्म ओडेला 2 और ओटीटी प्रोजेक्ट डेयरिंग पार्टनर्स है। मालूम हो कि इटली में मिलान फैशन वीक का आगाज हो गया। इवेंट 17 सितंबर से 23 सितंबर तक चलेगा। इस इवेंट में कई स्टार्स अपने हुस्न का जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
संत के पुरुषार्थ का केंद्र बने बागेश्वर धाम में 300 बेटियों का हुआ पाणिग्रहण
महाशिवरात्रि पर्व पर खजुराहो में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब
राजनगर थाने में युवक की मौत के बाद दिन भर लगा रहा जाम
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी