छत्तीसगढ़ विधानसभा में आत्मसमर्पित नक्सलियों की ऐतिहासिक एंट्री
आत्ससमर्पित नक्सलियों ने पहली बार विधानसभा की कार्यवाही देखी. गृहमंत्री विजय शर्मा के साथ करीब 125 नक्सली विधानसभा का भ्रमण किया और दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही देखी. डिप्टा CM विजय शर्मा ने खुद उन्हें विधानसभा घुमाया.इनमें 1 करोड़ का इनामी रुपेश भी शामिल है. वहीं, झीरम हमले का मास्टरमांड, 25 लाख इनामी चैतू भी कार्यवाही देखने आया है. 3 महीने पहले इसने जगदलपुर में सरेंडर किया था।
सरेंडर नक्सलियों का सरकार ऐसे ही करेगी स्वागत – विजय शर्मा
विजय शर्मा ने कहा कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों का सरकार ऐसे ही स्वागत करेगी. आत्मसमर्पित नक्सलियों ने सदन में बैठकर कार्यवाही देखी. बस्तर के कोने-कोने तक संविधान को पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।
गृह मंत्री के बंगले पर आत्मसमर्पित नक्सलियों ने किया था डिनर
इससे पहले गुरुवार रात ये सभी नक्सली डिप्टी सीएम विजय शर्मा के निवास पर डिनर के लिए पहुंचे थे. निवास पर उनके लिए रेड कार्पेट बिछाया गया था और फूलों से स्वागत किया गया. रात्रिभोज के दौरान आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास नीति की जानकारी दी गई।
डेडलाइन में करीब एक महीने बाकी
कुछ दिनों पहले नक्सलियों के बड़े कमांडरों में गिने जाने वाले देवजी ने सरेंडर किया था. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा नक्सलवाद के खात्मे के लिए दी गई हेडलाइन में अब करीब एक महीने का समय बचा है. डेडलाइन 31 मार्च 2026 की दी गई है. गृह मंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि 2937 नक्सलियों ने पुनर्वास किया है. 1496 नक्सलियों पर कुल 5.64 करोड़ रुपये इनाम रखा गया था।

राशिफल 22 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट कल सुबह 8 बजे खुलेंगे, दुल्हन सा सजा धाम
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर