Sudhanshu Pandey ने Apoorva Makhija की लगाई क्लास
नई दिल्ली। करण जौहर का लेटेस्ट शो द ट्रेटर्स शुरू होने के बाद से ही चर्चा में बना हुआ है। शो में बॉलीवुड, टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया से कई नामी चेहरे बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं जिनमें अपूर्व मखीजा और आशीष विद्यार्थी जैसे सेलेब्स का नाम भी शामिल है।
हाल ही में, सुधांशु पांडे ने 63 साल के आशीष विद्यार्थी के साथ तमीज से बात न करने के लिए अपूर्व मखीजा की क्लास लगाई। उन्होंने बीते दिन फैंस के साथ एक लाइव चैट किया। इस दौरान उन्होंने अपूर्व को अपनी भाषा सुधारने की सलाह दी।
अपूर्वा मखीजा पर भड़के सुधांशु पांडे
सुधांशु पांडे ने अपूर्व मखीजा की क्लास लगाते हुए कहा, "अपूर्वा, जिसे रिबेल किड के नाम से जाना जाता है, पहले से ही उनके इर्द-गिर्द बहुत सारे विवाद हैं। मैं यह नहीं कह रहा कि वह एक बुरी इंसान है। वह एक अच्छी बच्ची है। मुझे यकीन है कि उसका दिल भी अच्छा है लेकिन जब आपकी जुबान खराब हो जाए ना, तो वो सब कुछ खराब कर देती है। अगर आपको यह नहीं पता कि अपने से बड़े लोगों के बारे में क्या और कैसे बोलना है, तो बाकी सब बेकार हो जाता है।"
आशीष के बारे में अपूर्वा ने दिया था बयान
सुधांशु पांडे ने आगे कहा, "आशीष भाई - आशीष विद्यार्थी - जो इतने वरिष्ठ अभिनेता हैं - वह मुझसे भी बहुत बड़े हैं। इसलिए मेरी पीठ पीछे वह आशीष भाई के बारे में बात कर रही थीं, और कह रही थीं, 'मुझे लगता है आशीष जाएगा'। क्या वह आपका बचपन का दोस्त है या क्या? क्या वह आपके बचपन के दोस्त हैं? लोगों के बारे में बात करने का यह कैसा तरीका है - उन अभिनेताओं के बारे में जो आपके माता-पिता से भी बड़े हैं?"
सुधांशु ने बेटों से की तुलना
सुधांशु पांडे ने कहा, "आप उनके बारे में उनकी पीठ पीछे इस तरह से बात कर रहे हैं? यह आपके बारे में क्या कहता है? प्लीज मुझे बताएं। क्या यह जेन जी है? क्या हमें यही अच्छा लगता है? नहीं, मुझे अफसोस है। यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। मुझे लगता है कि यह सबसे बड़ी बकवास है और यह हमारे समाज पर एक अभिशाप की तरह है। मेरे भी बच्चे हैं और वे भी Gen-Z हैं। वे दूसरों का बहुत सम्मान करते हैं।"

राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग