ब्रिटेन में तूफान, ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी
लंदन। भारत में खराब मौसम के बाद अब ब्रिटेन में भी मौसम विभाग ने गंभीर चेतावनी जारी की है। शनिवार को ब्रिटेन के कई हिस्सों में तूफान और ओलावृष्टि के कारण जीवन के लिए खतरा पैदा हो जाने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें कुछ ही घंटों में 70 मिलीमीटर तक बारिश की संभावना है। यह अलर्ट विशेष रूप से वेल्स, दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड, मिडलैंड्स और दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के कुछ हिस्सों के लिए जारी किया गया है।
यहां बताते चलें कि शुक्रवार को भी दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड, वेल्स के कुछ हिस्सों, मिडलैंड्स और पश्चिमी लंदन के लिए चेतावनी जारी की गई थी। मौसम विभाग ने बताया कि तूफानी हवाओं की रफ्तार 500 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। इसके साथ ही बिजली गिरने, ओलावृष्टि और भारी बारिश से इमारतों को नुकसान पहुंचने, सार्वजनिक परिवहन में बाधा उत्पन्न होने और बाढ़ की आशंका भी जताई गई है।
मौसम विभाग के मुख्य मौसम विज्ञानी जेसन केली ने कहा, यह चेतावनी उन क्षेत्रों के लिए जारी की गई है जहां गरज के साथ भारी बारिश का सबसे अधिक जोखिम है। उप मुख्य मौसम विज्ञानी डैन हैरिस ने भी अगले हफ्ते भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे सोमवार के लिए भी नई चेतावनी जारी की जा सकती है। इस खराब मौसम को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, विशेषकर वेल्स, दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड और मिडलैंड्स में। तूफानी हवाओं के साथ ओले गिरने और बिजली गिरने से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की चेतावनी दी गई है।

चीन ने अपना रक्षा बजट क्यों बढ़ाया? पड़ोसी देशों के लिए बढ़ रही चुनौती, जानिए सबकुछ
क्या शुरू होने जा रहा है ‘निशांत युग’? जदयू में एंट्री से पहले जानें निशांत कुमार से जुड़ी खास बातें
बिहार की सियासत में हलचल: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलें, CM पद के लिए 5 दावेदार
हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 550 अंक चढ़ा, निफ्टी 24600 के पार
'कसौटी जिंदगी की' फेम करणवीर बोहरा के पिता का निधन, भावुक हुए अभिनेता; कहा- हमें वैसे ही छोड़कर गए जैसे...
करण जौहर ने शेयर किए विजय-रश्मिका के रिसेप्शन के इनसाइड फोटोज, इस अंदाज में दिखीं कृति सेनन
जारी हुआ 'माइकल' का ट्रेलर, दर्शकों को याद आए माइकल जैक्सन; भतीजा करेगा डांसर का रोल
होली पर 'द केरल स्टोरी 2' की बेहतर हुई कमाई, जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का कलेक्शन