गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 71,200 अंक पर पहुंचा
कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यानी 9 फरवरी 2024 (शुक्रवार) को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला है। पिछले कारोबारी सत्र में भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था।कल भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने एमपीसी बैठक के फैसलों का एलान किया था। इस बार भी बैठक ने रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला लिया है। बता दें कि रेपो रेट 6.5 फीसदी पर स्थिर है। फरवरी 2023 में रेपो रेट में बदलाव किया गया था।आज सेंसेक्स 100.94 अंक या 0.14 फीसदी गिरकर 71,327.49 अंक पर खुला और निफ्टी 14.00 अंक या 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,704 अंक पर पहुंच गया।निफ्टी पर लगभग 1536 शेयर हरे और 750 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।निफ्टी पर आज पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, सिप्ला, ओएनजीसी और अदाणी पोर्ट्स के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, मारुति सुजुकी, एमएंडएम, आईटीसी, भारती एयरटेल और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर टॉप लूजर रहे।सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, भारती एयरटेल, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक लाल निशान पर हैं।

छतरपुर में एम्बुलेंस न मिलने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
सीएम मोहन यादव ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
Mohan Yadav ने Amit Shah से की मुलाकात, निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चा
Indian National Congress नेत्री उर्मिला साकेत की नाराजगी, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा
रायपुर में साइबर फ्रॉड का नया तरीका, डेबिट कार्ड-आधार दिखवाकर ठगी
होली से पहले खाद्य विभाग सख्त, मिष्ठान भंडार और रेस्टोरेंट पर छापेमारी
Chhattisgarh में 109 करोड़ से 5 सड़कों के निर्माण को मंजूरी
Report: क्या ग्रीन स्टील का इस्तेमाल होने से कार्बन उत्सर्जन हो रहा कम? जानें रिपोर्ट का दावा
Bulandshahr में कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित पर जानलेवा हमला