बाढ़ प्रभावित मांदर में सहकारी बैंक की खास पहल
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पिछले दिनों बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई एवं जमीनी निरीक्षण करते हुए बाढ़ प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से किए जा रहे राहत एवं पुर्नवास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए बाढ़ प्रभावित परिवारों को सभी स्तरों पर संवेदनशीलता एवं तत्परता से प्रशासनिक मदद दिए जाने के निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुपालन में अतिवृष्टि से प्रभावित गाँव मांदर के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। कलेक्टर बस्तर एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जगदलपुर के प्राधिकृत अधिकारी हरिस एस के द्वारा शाखा लोहंडीगुड़ा और आदिम जाति सेवा सहकारी समिति अलनार ने बाढ़ पीड़ितों को उनके जरूरी दस्तावेज और पैसों तक पहुंचने में मदद की है।
बाढ़ पीड़ितों को मिली बड़ी मदद
बाढ़ के कारण मांदर गाँव के कई घरों का घरेलू सामान बह गया था, जिसमें ग्रामीणों के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी शामिल थे। इन दस्तावेजों में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और बैंक पासबुक जैसी चीजें शामिल थीं, जिनके बिना सरकारी योजनाओं और बैंक सेवाओं का लाभ उठाना मुश्किल हो रहा था।
पासबुक और माइक्रो एटीएम से हुआ भुगतान
ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जगदलपुर के प्राधिकृत अधिकारी के द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक लोहंडीगुड़ा ने गाँव में ही नवीन बैंक पासबुक का वितरण किया गया। इसके साथ ही आदिम जाति सेवा सहकारी समिति अलनार ने माइक्रो एटीएम मशीन की व्यवस्था की है। इसके माध्यम से जिन किसानों के पास एटीएम कार्ड था, उन्हें तत्काल उनकी जरूरत के अनुसार नकदी का भुगतान किया जा रहा है।
किसानों को मिली खेती के लिए राहत
इस पहल से सबसे अधिक फायदा उन ग्रामीण परिवारों को हुआ है, जिनकी खेती-किसानी के लिए पैसे निकालने की सख्त जरूरत थी। नई पासबुक मिलने से वे अब अपने बैंक खाते से आसानी से रकम निकाल सकते हैं, जिससे उन्हें अपनी फसल और खेती से जुड़े कार्यों को फिर से शुरू करने में मदद मिलेगी। इस मुश्किल घड़ी में बैंक और समिति द्वारा किए गए इस प्रयास ने ग्रामीणों को एक बड़ा सहारा दिया है, जिससे वे अपनी जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश कर सकें।

भारत-न्यूजीलैंड फाइनल: क्या कुलदीप यादव बनेंगे टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड?
आशा कंफेक्शनरी फैक्ट्री में कर्मचारियों की हड़ताल, शोषण का लगाया आरोप
असम में दो साल हिरासत में रहने के बाद विदेशी महिला को मिली नागरिकता, जानिए कौन हैं दीपाली दास
विवादित नेता आरडी प्रजापति के खिलाफ एफआईआर की मांग
राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने खेली होली, समर्थकों संग नाचे
मधुमक्खियों का अचानक हमला... इफ्तार का पल बन गया खौफनाक!
महिला दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय का ‘लखपति दीदियों’ से संवाद
कटनी में बड़ा रेल हादसा, स्टेशन के पास मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे
बिहान कार्यक्रम से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, स्व सहायता समूह से मिली नई पहचान
दुर्ग में 9 एकड़ मक्का के खेत के बीच अफीम की खेती, BJP नेता को पार्टी से निकाला गया