बैलिस्टिक मिसाइल का प्रदर्शन कर द.कोरिया ने उत्तर कोरिया को चेताया
सियोल। दक्षिण कोरिया ने अपने भव्य सशस्त्र बल दिवस समारोह के दौरान उत्तर कोरिया को निशाना बनाने में सक्षम अपनी सबसे शक्तिशाली बैलिस्टिक मिसाइल और अन्य हथियारों का प्रदर्शन किया। द.कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक यियोल ने चेतावनी दी कि अगर उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की कोशिश करता है, तब उसका शासन ध्वस्त होगा। दक्षिण कोरिया ने हथियारों का प्रदर्शन और यह चेतावनी तब दी है जब उसके चिर प्रतिद्वंद्वी देश ने नवंबर में अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव से पहले अपने यूरेनियम संवर्धन केंद्र और मिसाइलों के परीक्षण का खुलासा किया है।
राष्ट्रपति यियोल ने एक सैन्य हवाई अड्डे पर एकत्रित हजारों सैनिकों से कहा, ‘‘यदि उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों का उपयोग करने का प्रयास करता है, तब हमारी सेना और (दक्षिण कोरिया)-अमेरिका गठबंधन की दृढ़ और जबरदस्त प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर कोरिया सरकार को यह भ्रम छोड़ देना चाहिए कि परमाणु हथियार उनकी रक्षा करेंगे।’’
इस समारोह के दौरान दक्षिण कोरियाई सेना ने करीब 340 सैन्य उपकरण और हथियार प्रणालियों का प्रदर्शन किया। उनमें से सबसे शक्तिशली ह्यूनमो-5 बैलिस्टिक मिसाइल थी। पर्यवेक्षकों का कहना है कि करीब आठ टन पारंपरिक हथियार ले जाने में सक्षम यह मिसाइल धरती की गहराई में घुसकर उत्तर कोरिया के भूमिगत बंकरों को नष्ट कर सकती है। यह पहली बार है जब दक्षिण कोरिया ने इस मिसाइल का खुलासा किया है।

महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर उसी राह पर Nitish Kumar, क्या Narendra Modi सरकार में मिल सकती है बड़ी भूमिका?
इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई
रायपुर ग्रामीण में खूनी होली, आरंग-खरोरा-बरबंदा में तीन हत्याएं, तिल्दा में चाकूबाजी
Laxmi Verma ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन, Vishnu Deo Sai सहित कई नेता रहे मौजूद